नई दिल्ली: रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ धीरे-धीरे ही सही पर सही दिशा की ओर बढ़ रही है. फिल्म को क्रिटिक के अच्छे रिव्यूज मिले हैं. लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को कुछ खास रिस्पांस नहीं दिया है. बुधवार 08 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म में श्रद्धा कपूर की जगह पहले दीपिका पादुकोण नजर आने वाली थीं. लेकिन एक बड़ी वजह के चलते मस्तानी को इस फिल्म का ऑफर ठुकराना पड़ा और फिल्म फाइनली श्रद्धा कपूर की झोली में आई.
हाल ही में रिलीज हुई लव रंजन की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने दो दिन में तकरीबन 25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म में बॉलीवुड के दो सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं. ये मोस्ट अवेटड फिल्म होली के दिन यानी 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी फिल्म ने पहले ठीक ठाक प्रमोशन किया था. फिल्म में जहां रणबीर का स्वैग लोगों को भा रहा है, वहीं श्रद्धा का बिंदास अंदाज भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहा है. लेकिन शायद ही कोई जानता हो कि लव रंजन की इस फिल्म में पहले दीपिका पादुकोण नजर आने वाली थीं. लेकिन बाद में ये फिल्म श्रद्धा कपूर को मिली थीं.
इसलिए दीपिका नहीं बनी फिल्म का हिस्सा
दरअसल श्रद्धा कपूर इस फिल्म के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं. पहले इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को लेने के बारे में सोचा गया था. दीपिका आज इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस हैं. पहले अजय देवगन भी इस फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे. लेकिन किन्हीं वजहों के चलते वह भी फिल्म से बाहर हो गए. जुलाई 2019 में तो दीपिका, लव के घर के आस-पास भी नजर आई थीं. Koimoi की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की घोषणी की जाने वाली थी. दीपिका का नाम भी सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा था. लेकिन इसी बीच खबर आई कि दीपिका ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया है.
दीपिका पादुकोण ने इकोनॉमी क्लास में ट्रैवल किया. (फोटो साभारः फाइल फोटो)
दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी फिल्म
बॉलीवुड फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतरी है. फिल्म के रिलीज होने के कई दिनों बाद तक भी लोग ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचे थे. रोमांटिक कॉमेडी फिल्में बनाने में महारथ हासिल करने वाले लव रंजन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था. फिल्म में रणबीर और श्रद्धा ने एक साथ पहली बार काम किया और लोगों के दिलों पर राज किया. फिल्म की कहानी, कॉमिक टाइमिंग और स्टारकास्ट की केमिस्ट्री भी दर्शकों ने खूब पसंद की थी.
बता दें कि दीपिका पादुकोण इन दिनों ‘पठान’ की सफलता एंजॉय कर रही हैं. इस फिल्म में दीपिका के काम को काफ पसंद किया गया था. जल्द दीपिका अपनी अकमिंग फिल्मों में प्रभास संग प्रोजेक्ट के, ऋतिक रोशन संग फाइटर और अमिताभ बच्चन संग द इंटर्न में नजर आने वाली हैं. इसके अलावा दीपिका सिंघम के नए पार्ट का भी हिस्सा बनने वाली हैं.
.
Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Ranbir kapoor, Shraddha kapoor
FIRST PUBLISHED : March 10, 2023, 18:49 IST








