
Worm Charming Championships : जितनी बड़ी दुनिया, उतने ही अलग-अलग यहां रहने वाले लोग हैं. कुछ तरीके तो दुनिया भर में एक जैसे ही होती हैं, जबकि कुछ अलग रहते हैं. यही वजह है कि एक से बढ़कर एक अजीबोगरीब चीज़ें लोगों को दुनिया के तमाम हिस्सों में देखने को मिल जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी प्रतियोगिता के बारे में बताएंगे, जो इतना अनोखी है कि आपने पहले कभी देखी या सुनी नहीं होगी.
दुनिया में एक से बढ़कर अजीबोगरीब करतब होते हैं, इनमें से ही एक अजीबोगरीब खेल (Weird Game of Charming Worms) ब्रिटेन में खेला जाता है. हम जिन कीड़ों को भगाते हैं, इस खेल में खिलाड़ी उन कीड़ों को अपने पास बुलाते हैं. काफी देर तक चलने वाले इस खेल के नियम-कानून सुनेंगे तो आप हंसे बिना रह नहीं पाएंगे.
कैसे खेलते हैं अनोखा खेल ?
ब्रिटेन के कई हिस्सों में इस खेल की चैंपियनशिप्स आयोजित की जाती हैं और इसे Falmouth Worm Charming Championships के नाम से जाना जाता है. इस खेल में प्रतियोगियों को छोटा सा प्लॉट दे दिया जाता है, जिसमें घास लगी रहती है. प्रतियोगी अलग-अलग ट्रिक्स अपनाकर घास में छिपे कीड़ों खासकर केंचुओं को अपनी ओर आकर्षित करना होता है. इसके लिए पानी देना, डांस करना, ड्रम बजाना और खेलने जैसी एक्टिविटीज़ की जाती हैं.
बन चुका है रिकॉर्ड भी …
आमतौर पर कीड़े ज़मीन पर उछल-कूद की वाइब्रेशन सुनकर या फिर पानी की फुहारें पाकर बाहर आ जाते हैं. प्रतियोगी ज़मीन थपथपाकर, संगीत बजाकर और चिपकने वाली चीज़ें घास में डालकर कीड़ों को अपनी ओर खींचने की कोशिश करते हैं. प्रतियोगिता के बाद इन कीड़ों को वापस छोड़ दिया जाता है. साल 2009 में प्रतियोगिता के तहत सबसे ज्यादा 567 कीड़े बाहर निकाले जा सके थे, जिसका रिकॉर्ड 10 साल की सोफी स्मिथ के नाम पर है.
.
Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 13:17 IST








