OMG: यहां कार रुकते ही पहुंच जाती है बंदरों की सेना, लोग खिलाते हैं मनपसंद फल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अर्पित बड़कुल / दमोह. यदि आप दमोह-जबलपुर रोड पर जा रहे हैं. शहर से 10-12 किलोमीटर दूर, एक-दो बंदर दिखने पर गाड़ी खड़ी कर नजारा देखना चाहते हैं, तो हो जाए सावधान, पलक झपकते ही यहां पूरी वानर सेना आपकी गाड़ी को घेर लेगी. कार के शीशे बंद हैं, तो वे खिड़कियों से झांकने की कोशिश करेंगे.

दमोह-जबलपुर रोड पर तेजगढ़ वन परिक्षेत्र की सांगा बीट में बंदरों की आबादी काफी ज्यादा है. लोग इनके मन पसंद खाने का ख्याल रखते हैं. इस सड़क मार्ग से होकर निकलने वाले बस चालकों से लेकर, मुसाफिर और दो पहिया वाहनों तक के लोग इन जानवरों के लिए फल और सब्जियां लेकर आते हैं. लोग इस वानर सेना को हनुमान भक्त के रूप में पूजनीय मानकर इनसे अटूट प्रेम रखते हैं. उनके स्वास्थ्य से लेकर खाने पीने की पसंद तक का ख्याल रखा जाता है.

गुरुजी बंदरों खिलाते हैं उनका मनपसंद फल

इन दिनों एक गुरुजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें गुरुजी बंदरो को उनका मनपसंद फल केला खिलाते हुए नजर आ रहे है. वैसे तो दमोह से जबलपुर जाने वाले सभी बस चालक बंदरों को हरी सब्जी और चने खिलाते हैं, लेकिन गुरुजी इन बंदरो के लिए विशेष रूप से केले लाकर उन्हें खिलाते हैं. स्थानीय निवासी महेंद्र दीक्षित ने बताया कि मंगलवार और शनिवार के दिन वे खुद औऱ अन्य लोग तेजगढ़ से करीब 12 किलोमीटर दूर सांगा के जंगलों में बंदरों को फल, सब्जियां और चने खिलाने अक्सर जाते है.

Tags: Damoh News, Madhya pradesh news, Monkey, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें