Job Alert! 10वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, भागलपुर में इस दिन लगेगा रोजगार कैंप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिवम सिंह/भागलपुर. आप दसवीं पास हैं और आपको रोजगार की तलाश है, तो आपके लिए यह अच्छा अवसर है. 26 मई को अवर प्रादेशिक नियोजनालय भागलपुर कार्यालय कैंपस में एक दिवसीय नियोजन कैंप का आयोजन किया जाएगा. जी4 एस सिक्योर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड की कंपनी की ओर से 100 पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं. भागलपुर और आसपास के जिलों के दसवीं पास युवा कैंप में भाग लेकर नौकरी पा सकते हैं. जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड के पद पर वैकेंसी निकली हुई है.

नियोजन कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को मैट्रिक पास होना अनिवार्य है. ऐसे छात्र या व्यक्ति जिन्होंने 10वीं पास कर ली है, उनके लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष तक के आयु वर्ग वाले अभ्यर्थियों के लिए वैकेंसी निकाली गई है. 14000 से लेकर 21000 रुपये तक सैलरी होगी. अभ्यर्थी नियोजनालय में अपना रिज्यूम सबमिट कर सकते हैं.

रोजगार नियोजन कैंप अवर प्रादेशिक नियोजनालय कार्यालय भागलपुर कैंपस में आयोजित किया जाएगा. जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों का इंटरव्यू के माध्यम से सिलेक्शन होगा. इंटरव्यू के बाद पद और सैलरी निर्धारित की जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 11:39 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें