पटना. बिहार के लोग मोम का संग्रहालय देखने के लिए लोग पहले मुंबई, दिल्ली, लंदन या लॉस वेगास जाया करते थे. लेकिन, अब मोम का पुतलों का दीदार पटना में ही होगा. राजधानी पटना के सिटी सेंटर मॉल में ही लंदन और दिल्ली की तरह वैक्स म्यूजियम (मोम के बने पुतलों का संग्रहालय) बन कर तैयार हो गया है. जाहिर है बिहार के लोगों के लिए यह बेहद अनूठा उपहार है. अब इसका वीडियो भी सामने आया है. न्यूज 18 आपके इस वैक्स म्यूजियम का एक्सक्लूसिव वीडियो दिखा रहा है.
यहां यह भी बता दें कि इस म्यूजियम के 3 फ्लोर में बिहार के महापुरुष, बॉलीवुड और हॉलीवुड के कलाकार, क्रिकेटर, बिहार के नामचीन राजनीति जगत के दिग्गज और सुपर थर्टी के आनंद एक साथ नजर आ रहे हैं. इस वैक्स म्यूजियम में सबसे पहले तल्ले पर बॉलीवुड हॉलीवुड की थीम बनाई गई है, जहां बिहार के नामचीन कलाकार सुशांत सिंह राजपूत और सोनाक्षी सिन्हा एक साथ नजर आ रही हैं तो ही दिलेर मेहंदी माइकल जैकसन भी इस फ्लोर पर आपको एक साथ मिल जाएंगे.
आपके शहर से (पटना)

Good News: दरभंगा के मखाना अनुसंधान केंद्र को 18 साल बाद फिर मिला राष्ट्रीय दर्जा, किसानों को होंगे कई फायदे

VIDEO: तेजस्वी यादव के करीबी RJD नेता की मंदिर में कॉलर पकड़कर पिटाई, हाथ जोड़कर कहते रहे ‘छोड़ दो’, जानें क्या है पूरा मामला

Patna: दोहरीकरण के चलते कई ट्रेनों के टाइमिंग में हुआ बदलाव, यात्रा करने से पहले देख लें लिस्ट

कोरियाई शख्स के बिहारी लहज़े ने लोगों को किया हैरान, VIDEO देखकर दांतों तले दबा लेंगे ऊंगलियां

Indian Railways: यात्री ध्यान दें! नॉन इंटरलॉकिंग के चलते 17 ट्रेनों का रूट बदला, यहां देखें लिस्ट

Special Train: पूर्व मध्य रेलवे ने किया 3 स्पेशल ट्रेन का किया ऐलान, जानें रूट और टाइमिंग

नीतीश की टीम में क्यों हुई पुराने साथी की वापसी, कैसे संभालेंगे नेशनल ड्रीम की कमान? मिशन 2024 को लेकर जानें प्लान

UPSC Result 2022 : यूपीएससी की परीक्षा में बक्सर की दीक्षा का कमाल, राजस्व पदाधिकारी रहते हासिल किया 374वां रैंक

RJD नेता की अश्लील हरकत पब्लिक ने की जमकर पिटाई। BIhar News| Crime News | Top News

New Parliament Building Inauguration: Speaker के आसन के पास रखा जाएगा Sengol | PM Modi | Amit Shah

Gopalganj: 5 लीटर दूध से तैयार होता है एक किलो पेड़ा, खाएंगे मिजाज हो जाएगा ‘हरा’
बॉलीवुड-हॉलीवुड गैलरी में क्रिकेट जगत के मशहूर दो दिक्कत की भी स्टैच्यू लगाई गई है. क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले बिहार झारखंड की शान महेंद्र सिंह धोनी दोनों एक साथ वैक्स म्यूजियम में नजर आ रहे हैं. दूसरे तल्ले की अगर हम बात करें तो वहां पर बिहार के नामचीन राजनीतिक जगत के दिग्गज के साथ देशभर के प्रतिष्ठित लोगों को जगह दी गई है.
स्वर कोकिला लता मंगेशकर वैक्स म्यूजियम में मौजूद हैं तो वहीं बिस्मिल्लाह भी आपको यहां नजर आएंगे. जयप्रकाश नारायण, महात्मा गांधी, बिरसा मुंडा समेत कई हस्तियां सुपर थर्टी के संस्थापक आनंद कुमार का भी मोम का पुतला भी लगाया गया है. वैक्स म्यूजियम के सबसे आखरी तल्ले यानी तीसरे तले पर बिहार के महापुरुषों की झलक आपको मोम के पुतले में नजर आएगी.
गुरु गोविंद सिंह, सम्राट अशोक, आर्यभट्ट, चाणक्य, बाबू वीर कुंवर सिंह, शेरशाह सूरी समेत कई ऐसे नाम जो बिहार के गौरवशाली इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित हैं, उनके स्टैच्यू यहां पर लगाए गए हैं. स्टेच्यू को देखने पर ऐसा लग रहा है मानो अब यह बोल उठेंगे. जाहिर है बिहार के लोगों के लिए यह बेहद ही अनूठा उपहार है, आप भी इसका दीदार जरूर करें.
.
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 10:32 IST








