IPL 2023: LSG का चौथे स्‍थान पर फिर रुका सफर, फैंस बोले-प्‍यार न होगा कम, नवीन उल हक पर कसा तंज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. आईपीएल-2023 में प्‍लेऑफ में पहुंची लखनऊ सुपर जायंटस के सफर पर विराम लग गया है. बुधवार के Eliminator में मुंबई इंडियंस ने क्रुणाल पंड्या की टीम (Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants) को 81 से हरा दिया. यह लगातार दूसरी बार है जब LSG को चौथे स्‍थान पर रहकर आईपीएल प्‍लेऑफ से रुखसत होना पड़ा है. आईपीएल-2022 में भी लखनऊ ने प्‍लेऑफ में जगह बनाई थी लेकिन  तब भी Eliminator में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के हाथों हारने से टीम के अभियान पर ब्रेक लग गया था. खास बात यह है कि पिछली सीजन में भी तीसरे स्‍थान पर रहते हुए एलएसजी ने प्‍लेऑफ में जगह बनाई थी.

एलएसजी के फैंस को उम्‍मीद थी कि पिछले साल के प्रदर्शन को बेहतर करते हुए टीम फाइनल में पहुंचने, यहां तक कि खिताब जीतने में सफल रहेगी लेकिन ऐसा हो नहीं सका. बुधवार की हार के बाद एलएसजी ने ट्वीट करते हुए, समर्थन के लिए फैंस को थैंक्‍यू कहा और टीम को सराहा जिस पर लोगों ने अपने अंदाज में रिएक्‍शन दिया है.

Tags: IPL 2023, Lucknow Super Giants, Mumbai indians

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें