नेहा कक्कड़ ने ऑन कैमरा कर दिया कुछ ऐसा, रोहनप्रीत के गाल हुए लाल, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. नेहा कक्कड़ बॉलीवुड की वो सिंगर हैं, जो अपने गानों के साथ अपनी पर्सनालिटी से भी लोगों को लुबा लेती हैं. नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरों के साथ अक्सर फैंस को अपने बारे में अपडेट भी करती रहती हैं. इन दिनों वह वेकेशन पर हैं और पति रोहनप्रीत के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. नेहा कक्कड़ ने हाल ही में बीच के किनारे से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पति से उन्होंने कुछ ऐसा करा लिया, जिसके बाद वह शर्म से लाल हो गए.

नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत के साथ अक्सर अपनी तस्वीरों और वीडियोज शेयर करती हैं. हाल ही में जो वीडियो नेहा ने शेयर किया उसे देख फैंस दोनों के खूबसूरत प्यार की तारीफ कर रहे हैं. वहीं, कुछ ऐसे भी हैं, जो नेहा को उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर ट्रोल कर रहे हैं.

रोहनप्रीत के साथ वेकेशन पर हैं नेहा
इंडियन आइडल की जज रहीं नेहा इन दिनों बीच के किनारे पति रोहनप्रीत के साथ चिल कर रही हैं. सिंगर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें नह क्रोशिया टॉप के साथ ग्रीन पैंट्स पहने नगर आ रही हैं. इसके साथ उन्होंने नेट का एक व्हाइट शर्ग पहना हुआ है और बीच के किनारे वह पति रोहनप्रीत के साथ इस खूबसूरत पल को और हसीन बनाती नदर आ रही है.

क्यों शर्म से लाल हुए रोहनप्रीत?
लेकिन इसी बीच नेहा के टॉ की डोर थोड़ी लूज हो जाती हैं. फिर रोहनप्रीत उसे सही से खोलकर अच्छे से बांधते हैं. ये सब नेहा कैमरे में शूच कर लेती हैं. नेहा को ये करता देख रोहन शर्म से लाल हो जाते हैं और अपनी प्यारी मुस्कान देते हैं.

वीडियो शेयर कर क्या बोलीं नेहा?
नेहा ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा- ‘वाकई में मेरी जिंदगी बहुत खूबसूरत है’. वीडियो को देख रोहनप्रीत ने भी कॉमेंट किया है. उन्होंने लिखा- ‘सबसे ज्यादा खूबसूरत है’.

Tags: Neha Kakkar, Rohanpreet Singh

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें