Kanpur Electric Bus: कानपुर के लोगों को भा रही इलेक्ट्रिक बसों की सवारी, गर्मी में विभाग हो रहा मालामाल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अखंड प्रताप सिंह/कानपुर. यूपी में एक ओर भीषण गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं, तो दूसरी ओर इस गर्मी का फायदा इलेक्ट्रिक बस संचालन को मिला है. अब लोगों ने एसी इलेक्ट्रिक बस से सफर करना शुरू कर दिया है. कानपुर वासी अब अपने आवागमन के लिए ऑटो रिक्शा और सिटी बसों को छोड़ इलेक्ट्रिक बस से सफर करना पसंद कर रहे हैं. इसकी मुख्य वजह कानपुर में पड़ रही भीषण गर्मी है. बहरहाल, जो बसें कभी खाली चला करती थीं,आज वह यात्रियों से भरी हुई नजर आ रही हैं.

मई महीने की बात की जाए तो शुरुआत में यात्रियों का लोड लगभग 12000 से 14000 के बीच था. अब यह बढ़कर लगभग 20,000 पहुंच गया है. इस वजह से इलेक्ट्रिक बस की आय भी बढ़ गई है. इसके साथ ही विभाग की रोजाना की कमाई में लगभग 80,000 रुपये का इजाफा हुआ है.

बसों की संख्या में हुई है बढ़ोतरी
इलेक्ट्रिक बसों के प्रबंधक डीबी सिंह ने बताया कि गर्मी की वजह से इलेक्ट्रिक बसों के यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है. इससे सीधा असर इसकी आय पर पड़ा है. अब कानपुर वासी ज्यादातर इलेक्ट्रिक बसों से सफर करना पसंद कर रहे हैं क्योंकि यह पूरी तरीके से वातानुकूलित है. इसके साथ ही अब ज्यादातर सभी रूटों पर इलेक्ट्रिक बसें चलने लगी हैं. इस वजह से उन्हें अब ऑटो, टेंपो और रिक्शा के फेर में नहीं पड़ना पड़ता है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें