
हाइलाइट्स
जब गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र होता है तो उस दिन गुरु पुष्य योग बनता है.
भगवान विष्णु को पीले फूल, फल, अक्षत्, हल्दी, केला, पंचामृत, तुलसी का पत्ता आदि अर्पित करें.
आज का पंचांग 25 मई 2023: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि, वृद्धि योग, पुष्य नक्षत्र, दिशाशूल दक्षिण और दिन गुरुवार है. आज सुबह से गुरु पुष्य योग बना है. जब गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र होता है तो उस दिन गुरु पुष्य योग बनता है. इस योग में कार्यों को करने से शुभ फल मिलता है. आज के दिन गुरु से जुड़ी वस्तुओं को खरीदना उत्तम माना जाता है. आपके पास रुपये हों तो आज के दिन सोना खरीद सकते हैं. आज गुरु पुष्य योग के साथ ही रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बना है. ये सभी योग शुभ कार्यों के लिए अच्छे माने गए हैं. आज आप कोई भी शुभ कार्य कर सकते हैं.
गुरुवार व्रत रखने वाले लोग भगवान विष्णु की पूजा के साथ ही देव गुरु बृहस्पति की भी पूजा करें. आज बने गुरु पुष्य योग में पूजा करने से व्रत का पुण्य लाभ तो प्राप्त ही होगा, कुंडली का गुरु दोष भी शांत हो सकता है. भगवान विष्णु और बृहस्पति को पीले फूल, फल, अक्षत्, हल्दी, केला, सुपारी, पंचामृत, तुलसी का पत्ता, धूप, दीप, गंध आदि अर्पित करें. इसके बाद चने की दाल और गुड़ का भोग लगाएं. इसके अलावा आप बेसन के लड्डू भी चढ़ा सकते हैं. उसके बाद केले के पौधे की भी पूजा करें. फिर विष्णु चालीसा, विष्णुसहस्रनाम, बृहस्पति चालीसा आदि का पाठ करें. फिर भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति की आरती करें.
आज के दिन चने की दाल, पीले वस्त्र, हल्दी, केला, पीतल, सोना आदि का दान करना अच्छा होता है. इससे गुरु ग्रह मजबूत होता है. आज के पंचांग से जानते हैं सूर्योदय, चंद्रोदय, दिशाशूल, शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, नक्षत्र, राहुकाल आदि.
25 मई 2023 का पंचांग
आज की तिथि – ज्येष्ठ शुक्ल षष्ठी
आज का नक्षत्र – पुष्य
आज का करण – कौलव
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – व्रुद्धी
आज का वार – गुरुवार
आज का दिशाशूल – दक्षिण
गुरु पुष्य योग: सुबह 05:26 बजे से शाम 05:54 बजे तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 05:26 बजे से शाम 05:54 बजे तक
रवि योग: सुबह 05:26 बजे से शाम 05:54 बजे तक, रात 09:12 से कल सुबह 05:25 बजे तक
अमृत सिद्धि योग: सुबह 05:26 बजे से शाम 05:54 बजे तक
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:55:00 AM
सूर्यास्त – 07:17:00 PM
चन्द्रोदय – 09:58:59
चन्द्रास्त – 24:10:00
चन्द्र राशि– कर्क
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:44:39
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
शुभ समय – 11:50:35 से 12:45:34 तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 10:00:38 से 10:55:37 तक, 15:30:30 से 16:25:29 तक
कुलिक– 10:00:38 से 10:55:37 तक
कंटक– 15:30:30 से 16:25:29 तक
राहु काल– 14:16 से 15:57 तक
कालवेला/अर्द्धयाम– 17:20:27 से 18:15:26 तक
यमघण्ट– 06:20:43 से 07:15:42 तक
यमगण्ड– 05:25:45 से 07:08:49 तक
गुलिक काल– 09:15 से 10:56 तक
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lord vishnu
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 06:00 IST








