
नई दिल्ली. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बुधवार की देर रात को अहमदाबाद के साबरमती सेंट्रल जेल के दिल्ली लाया गया और उसे मंडोली जेल में शिफ्ट कर दिया गया. सुरक्षा कारणों के चलते लॉरेंस बिश्नोई को मंडोली जेल में शिफ्ट किया गया है. हाल ही में तिहाड़ जेल में हुए टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद तिहाड़ जेल में गैंग वॉर की संभावना को देखकर जेल प्रशासन ने ये फैसला लिया है. सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस बिश्नोई को हाई सिक्योरिटी वार्ड के 15 नंबर सेल में रखा गया है. दरअसल, ड्रग्स की सीमा पार तस्करी के एक मामले के सिलसिले में उसे गुजरात एटीएस द्वारा गुजरात ले जाया गया था. बुधवार को गुजरात पुलिस लॉरेंस को दिल्ली लेकर आई.
लॉरेंस की सेल पर 24 घंटे निगरानी
बता दें कि जब लॉरेंस को दिल्ली लाया गया तो तिहाड़ जेल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हो गया. दरअसल, नीरज बवाना, बमबीहा गैंग से तिहाड़ जेल में लॉरेश बिश्नोई की जान का बड़ा खतरा बताया जाता है. ऐसे में आशंका थी कि एक बार फिर तिहाड़ जेल में खूनी गैंगवार हो सकता है. तिहाड़ जेल में अलग सेल में लॉरेंस को रखने की प्लानिंग की गई थी, जिसमें हाई सिक्योरिटी की व्यवस्था की गई थी. लॉरेंस के सेल पर 24 घंटे सीसीटीवी के जरिये निगरानी रखी जाएगी. साथ ही सबसे ज्यादा नजर इस बात पर रखनी थी कि लॉरेंस किसी भी सूरत में जेल के अंदर से मोबाइल फोन का इस्तेमाल न कर पाए.
नीरज बवाना और बमबीहा गैंग से लॉरेंस की जान को खतरा
सूत्रों के मुताबिक लॉरेंस के गुजरात की साबरमती जेल से दिल्ली तिहाड़ जेल शिफ्ट होने के पहले ही जैसी ही जेल प्रशासन को गुजरात से यह जानकारी आई कि लॉरेंस को दिल्ली लाया जा रहा है तो खुद DG जेल ने एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई. इस बैठक के पीछे मकसद यह था कि जेल में खूनी गैंगवार न हो. क्योंकि तिल्लू ताजपिरुया की हत्या से बौखलाए बैठे नीरज बवाना का गैंग, बमबीहा गैंग और टिल्लू गैंग के कुख्यात गुर्गे लॉरेंस पर हमला न कर पाए. सूत्रों के मुताबिक आज देर रात लॉरेंस बिश्नोई तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा.
लॉरेंस ने बना रखे हैं टॉप-10 टार्गेट
बता दें कि बिश्नोई का गैंग अब दिल्ली, यूपी, पंजाब, झारखंड, हरियाणा, राजस्थान तक में फैल चुका है. फिलहाल लॉरेंस बिश्नोई जेल से जबकि कनाडा से गोल्डी बराड़ अपने गैंग को ऑपरेट करते हैं. वहीं अमेरिका से लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई और अजरबैजान से लॉरेंस का भांजा सचिन बिश्नोई गैंग को ऑपरेट कर रहे हैं. बता दें कि हाल ही में एनआईए ने लॉरेंस बिश्नोई को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया था. एनआईए के मुताबिक लॉरेंस ने 10 टार्गेट बना रखे हैं. जिसमें सलमान खान पहले नंबर पर हैं. इस लिस्ट में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर का नाम भी शामिल है.
.
Tags: Lawrence Bishnoi
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 08:32 IST









