मुंबई. साउथ सिनेमा की ओर आजकल सभी दर्शकों का ध्यान रहता है. बेहतर कटेंट की तलाश में साउथ की फिल्मों पर लोगों की नजरें रहती हैं. इन दिनों साउथ की एक ऐसी ही फिल्म बड़े पर्दे पर गदर मचा रही है. खास बात यह है कि इस मलयालम फिल्म को मिल रहे रेस्पॉन्स को देखते हुए अब इसे अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जा रहा है. हम बात कर रहे हैं बीती 5 मई को रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘2018’ (Malayalam movie 2018) की.
मलयालम भाषा की यह फिल्म जब से रिलीज हुई है, तब ही से इसे प्रशंसा मिल रही है. ना केवल समीक्षकों ने इसे अच्छे स्टार्स दिए हैं बल्कि दर्शक भी फिल्म को पसंद कर रहे हैं. इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस फिल्म ने 18 दिन में ताबड़तोड़ 140 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. फिल्म में टोविनो थॉमस, कुंचाको बोबन, अजु वर्गीस, इंद्रन्स, आसिफ अली, तन्वी राम, विनीत श्रीनिवासन, अपर्णा बालमुरली, जॉय मैथ्यू आदि प्रमुख कलाकार हैं. इस थ्रिलर फिल्म को जूड एंथनी जोसेफ ने निर्देशित किया है.
2018
हिंदी संस्करण इस दिन होगा रिलीज
फिल्म को मिल रही तारीफ के बाद इसे अन्य भाषाओं में भी रिलीज करने का निर्णय लिया गया है. यह फिल्म हिंदी में 26 मई को रिलीज होगी. हिंदी के साथ ही इसे तमिल और तेलुगू में भी रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म के सफल होने से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को काफी फायदा होगा. फिल्म को लेकर निर्देशक जोसेफ का कहना है, ‘हम खुश हैं कि हमारी फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. फिल्म की सफलता को देखते हुए हमने ‘2018’ को अन्य भाषाओं में भी रिलीज करने का निर्णय किया है. हमें उम्मीद है कि फिल्म बाकी जगहों पर भी अच्छा प्रदर्शन करेगी.’
बता दें कि यह फिल्म ओटीटी पर 9 जून को रिलीज होगी.
.
Tags: Entertainment Special, South cinema News
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 12:14 IST









