
नई दिल्ली. ‘रोमांटिक टुकड़े (Romanticc Tukde)’ के जरिए लेखक शहजाद अहमद (Shahzad Ahmed) एक बार फिर से पर्दे पर एक सफल कहानी उतारने में कामयाब हुए हैं. बतौर लेखक शहजाद अहमद कि यह एक ऐसी फिल्म है, जो दर्शकों को आकर्षित कर लेगी. न सिर्फ इस फिल्म का नाम अपने आप में अनूठा है, बल्कि इस फिल्म की कहानी भी उतनी ही अनूठी और दिल को छू लेने वाली है.
‘रोमांटिक टुकड़े’ की कहानी 90 के दशक से लेकर अब तक के सिनेमा की पृष्ठभूमि पर रची गई है. कहानी की मुख्य महिला पात्र फिल्म देखकर कुछ न कुछ नया सीखती है और नया करने की कोशिश करती है. कुछ फिल्में उसको इतना मोटिवेट करती हैं कि मुख्य पात्र अपने जीवन में घटित कुछ अनहोनी घटनाओं का जिन लोगों ने उसके साथ अत्याचार या अन्याय किया है, उनसे बदला लेती है.
जब सिनेमा हॉल में ब्लैक टिकट बिकते थे
‘रोमांटिक टुकड़े’ की कहानी तब की है, जब सिनेमा हॉल में ब्लैक टिकट बिकते थे. सिनेमा की टिकट के लिए मारामारी होती थी. लोग अपनी फैमिली के साथ फिल्म देखने जाया करते थे. कहानी उस दौर से लेकर सिनेमा हॉल्स के बंद होने तक की एक अद्भुत जर्नी है.
90 के दशक की फिल्मों की यात्रा को व्यक्त करती है
बता दें, ‘रोमांटिक टुकड़े’ के लेखक शहजाद अहमद ने ‘मांझी-द माउंटेन मैन’, ‘दशहरा’, कबाड़-द कॉइन’ बहुचर्चित फिल्में लिखी है. ‘रोमांटिक टुकड़े’ के बारे में बात करते हुए लेखक शहजाद अहमद कहते हैं, ‘जिस तरह से मैंने इस फिल्म को लिखा है, निर्देशक वरदराज स्वामी ने उससे दस गुना बेहतर फिल्म को वर्चुअलाइज किया है. कहानी बहुत ही महत्वाकांक्षी है. ये सोशल ड्रामा है. सोसाइटी को बहुत कुछ लेसन दे जाती है, चूंकि फिल्म 90 के दशक की फिल्मों की यात्रा को व्यक्त करती है. इसकी वजह से ये फिल्म दर्शकों का बेहद मनोरंजन करती है और 90 के दशक के पुराने गाने फिल्म को पूरी तरह म्यूजिकल बना देते हैं.’
फिल्म ‘रोमांटिक टुकड़े’ में पंकज बेरी, निकुंज मलिक, अमिया अमित कश्यप, विवेकानंद झा, भक्ति पुंजानी, ब्रजेश झा और धामा वर्मा जैसे सशक्त कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन वरदराज स्वामी ने किया है, जबकि फिल्म का निर्माण विजय बंसल, प्रिया बंसल ने किया है. वहीं फिल्म का संगीत तुतुल भट्टाचार्य ने दिया है और फिल्म के गाने पीयूष मिश्रा और केतन मेहता ने लिखा है. फिल्म के सह-निर्माता आसिफ खान और वेदर फिल्म्स हैं.
.
Tags: Bollywood film
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 22:42 IST








