
आदित्य तिवारी/भोपाल: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का पता लगाने के लिए आज के समय में भी लंबी जांच करवानी पड़ती है, लेकिन अब इसका समाधान होगा. एक डिवाइस कैंसर की बीमारी का पता लगाकर लोगों की जान की सुरक्षा करेगा. इस डिवाइस की मदद से अब कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का पता लगाने के लिए पीड़ितों को दो से तीन टेस्ट करवाने के साथ-साथ परिणाम का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.
एम्स भोपाल के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग व अमेरिकन शोध पार्टनर द्वारा इसका निर्माण गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बढ़ते मरीजों को देखते हुए किया गया है. इसकी जरूरत को समझते हुए केंद्र ने 80 लाख रुपये से इस प्रोजेक्ट में आर्थिक सहायता की है. डॉक्टरों का दावा है कि इस डिवाइस से गर्भाशय कैंसर का पता मात्र 30 मिनट में चल जाएगा.
कम खर्चे में सही रिजल्ट
सरकारी अस्पताल से मिली सूचना के मुताबिक, KayaCervi डिवाइस की मदद से सर्वाइकल कैंसर की जांच का खर्च लगभग 40 फीसदी तक घट जाएगा. यही नहीं इस डिवाइस के बाद जांच के एकदम सही परिणाम मात्र 30 मिनट बाद ही प्राप्त हो जाएंगे. बता दें कि इस डिवाइस को विकसित करने में डॉ. रश्मि चौधरी (मुख्य अन्वेषक), डॉ. आशीष जाधव, डॉ. अजय हलदर, डॉ. उज्जवल खुराना, डॉ. अभिजीत रोजाटकर व डॉ. सूर्याभान लोखंडे की प्रमुख भूमिका रही है. वहीं अमेरिकन शोधकर्ता पार्टनर डॉ. सुलता द्वारकानाथ भी इससे जुड़े हुए हैं.
आपके शहर से (भोपाल)
36 गांवों में होगा 3 साल तक अध्ययन
KayaCervi डिवाइस की पायलट स्टडी वर्ष 2019 और 2020 में की गई थी. अब फाइनल रिसर्च तीन वर्षों के लिए चलने वाली है. इसके लिए राजधानी भोपाल में मौजूद सामुदायिक जगहों पर चिकित्सकों और वैज्ञानिकों की रिसर्च टीम स्टडी करने वाली है, जिसके लिए 36 ग्रामीण क्षेत्रों को चुना गया है.
.
Tags: AIIMS, Bhopal news, Cancer, Mp news
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 00:13 IST








