पढ़ाने के लिये किसान पिता ने की मजदूरी, बेटे ने UPSC में सफल हो कर दिया यादगार रिटर्न गिफ्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रोहतक. अगर मेहनत और शिद्दत से कोई भी काम किया जाए तो दुनिया की कोई ताकत सफलता को आने से नहीं रोक सकती. संघर्ष बेशक लंबा हो सकता है, लेकिन एक दिन कामयाबी जरूर मिलती है और ऐसा ही हुआ है हरियाणा के एक युवा के साथ जिसने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल की है. रोहतक के बहुअकबरपुर गांव के रहने वाले राहुल बल्हारा पिछले 5 साल से लगातार यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे. राहुल बल्हारा को कई बार असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. इसी इच्छाशक्ति का नतीजा रहा कि इस बार उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास की.

राहुल ने 496 वीं रैंक हासिल की. राहुल के पिता विजय बल्हारा की कहानी बड़ी प्रेरणा दायक है. वो महज डेढ़ एकड़ जमीन के किसान हैं. उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए मजदूरी भी की और आज जब बेटे ने यह मुकाम हासिल किया तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा. विजय बल्हारा के घर लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं. हालांकि राहुल अभी दिल्ली में ही हैं और शनिवार को अपने गांव में आएंगे. इसको लेकर परिवार के लोग तैयारियां कर रहे हैं.

राहुल की मां और पिता ने बताया कि उन्हें उम्मीद जरूर थी कि एक दिन उनका बेटा अपने लक्ष्य को हासिल करेगा लेकिन डर भी लगता था, क्योंकि पिछले चार-पांच साल से लगातार बस थोड़ी-सी कसर रह जाती थी. इस बार राहुल ने पहले ही बता दिया था कि उसका सलेक्शन पक्का होगा और इसको लेकर थोड़ा सा हौंसला जरूर था. राहुल की मां बताती हैं कि वह बचपन में पढ़ाई करके खुश नहीं थे और जब उनको स्कूल छोड़ कर आते तो तो वह रोते हुए स्कूल जाता था लेकिन बाद में वह इतना होशियार निकला, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी.

आपके शहर से (रोहतक)

राहुल के पिता कहते हैं कि बेटे ने सारे सपने पूरे कर दिए. अब वो पूरी तरह से निश्चिंत है. पूरे गांव का नाम रौशन किया है और जब वह शनिवार को घर वापस आएगा तो सब मिलकर खुशी मनाएंगे.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें