MP में सरकार करा रही…बुजुर्गों को प्लेन से तीर्थयात्रा, जानें कैसे करें तीर्थ दर्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आदित्य तिवारी/भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने चुनावी साल में जनता के लिए योजनाओं का पिटारा खोल दिया है. प्रदेश की शिवराज सरकार ‘मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना’ के तहत प्रदेश के बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा करवा रही है. इस योजना के अंतर्गत पहली फ्लाइट 21 मई को रवाना हुई थी, जिसमें 32 तीर्थयात्रियों को प्रयागराज में मां गंगा की आरती दिखाकर 22 मई को सोमवार की शाम भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार दिया गया.

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत पहली फ्लाइट भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से उड़ान भरी, 32 तीर्थयात्री मौजूद थे. इसमें 24 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल थीं. तीर्थयात्री सुबह 10:50 पर ही प्रयागराज पहुंच गए थे. फिर उन्होंने शाम को मां गंगा की आरती देखकर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना कर सोमवार को वापस से भोपाल लौट गए.

प्रदेश भर के तीर्थयात्रियों को मिलेगा लाभ
हवाई जहाज के जरिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का पहला प्लेन 21 मई को भोपाल से प्रयागराज के लिए उड़ान भरेगा. आगरा-मालवा जिले के तीर्थ यात्रियों के लिए इंदौर एयरपोर्ट से शिरडी के लिए प्लेन 23 मई को उड़ान भरेगा. बैतूल जिले के तीर्थ यात्रियों के लिए भोपाल एयरपोर्ट से आगरा एयरपोर्ट होते हुए वृंदावन मथुरा तक के लिए 25 मई को प्लेन उड़ान भरेगा. वहीं देवास के तीर्थ यात्रियों के लिए इंदौर से शिरडी के लिए 26 मई को हवाई जहाज उड़ान भरेगी. साथ ही खंडवा के तीर्थ यात्रियों के लिए भी इंदौर से ही प्लेन वाया कोलकाता गंगासागर तक 3 जून को उड़ान भरेगा. हरदा के तीर्थयात्री भोपाल एयरपोर्ट से प्रयागराज के लिए 4 जून को जा सकेंगे.

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

गंगासागर के लिए भी फ्लाइट
वहीं मंदसौर जिले के तीर्थयात्री 6 जून को इंदौर एयरपोर्ट से शिरडी के लिए, नर्मदापुरम के तीर्थयात्री 8 जून को भोपाल हवाई अड्डे से आगरा होते हुए मथुरा वृंदावन, नीमच के तीर्थयात्री 9 जून को इंदौर एयरपोर्ट से शिरडी, बड़वानी के तीर्थयात्री 15 जून को इंदौर एयरपोर्ट से कोलकाता होते हुए गंगासागर, इंदौर के तीर्थयात्री 15 जून को इंदौर एयरपोर्ट से कोलकाता होते हुए गंगासागर पहुंचेंगे.

मथुरा-वृंदावन का भी करें दर्शन
दमोह के तीर्थयात्री भोपाल एयरपोर्ट से 18 जून को प्रयागराज, बुरहानपुर के तीर्थयात्री 19 जून को इंदौर एयरपोर्ट से कोलकाता होते हुए गंगासागर, रतलाम के तीर्थ यात्रियों के लिए भी 19 जून को ही इंदौर एयरपोर्ट से शिरडी के लिए फ्लाइट रवाना होगी. शाहयपुर के तीर्थयात्रियों के लिए 20 जून को इंदौर एयरपोर्ट से शिरडी, सागर के तीर्थ यात्रियों के लिए 22 जून को भोपाल एयरपोर्ट से मथुरा वृंदावन, खरगोन के तीर्थ यात्रियों के लिए 23 जून को इंदौर एयरपोर्ट से गंगासागर, विदिशा के तीर्थयात्रियों के लिए 2 जुलाई को भोपाल से प्रयागराज, अलीपुर के तीर्थयात्रियों के लिए 3 जुलाई को इंदौर से शिर्डी, राजगढ़ के तीर्थयात्रियों के लिए उड़ान भरेगी.

शिरडी भी जाएंगे तीर्थयात्री
वहीं 4 जुलाई को भोपाल से मथुरा-वृंदावन, सीहोर के तीर्थ यात्रियों के लिए 6 जुलाई को भोपाल से मथुरा-वृंदावन, धार के तीर्थ यात्रियों के लिए 7 जुलाई को इंदौर से शिर्डी, रायसेन के तीर्थ यात्रियों के लिए 16 जुलाई को भोपाल से प्रयागराज, झबुआ के तीर्थ यात्रियों के लिए 19 जुलाई को इंदौर से शिरडी के लिए हवाई जहाज उड़ान भरेगी.

Tags: Air Travel, Bhopal news, CM Shivraj, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें