मंडप रस्म के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी, 26 मई को जानी थी बारात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


गया. बिहार के गया में एक दुखद घटना हुई. घटना टेकारी के मदारपुर गांव की है जहां घर में शादी समारोह के दौरान मड़वा (मंडप) के दिन खाना बनाने के दौरान अचानक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण आसपास रही एक दर्जन महिलाएं झुलस गईं, जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए टिकारी अनुमंडल अस्पताल भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया गया.

घटना गांव के रंजीत सिंह के घर में हुई जहां रंजीत सिंह के पुत्र नीतीश कुमार की शादी की रस्म चल रही थी. इस हादसे में कई महिलाओं की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया. गांव से लेकर अस्पताल तक ग्रामीणों की काफी भीड़ उमड़ गई. घटना उस वक्त घटी जब मड़वा का कार्यक्रम चल रहा था. तब महिलाएं शादी की गीत गा रही थीं और पास में ही बैठकर पकवान बनाया जा रहा था. खाना बनाने के दौरान अचानक तेज आवाज से सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. इसकी चपेट में आसपास रही महिलाएं आ गईं.

ब्लास्ट के बाद कमरे के बाहर तक आग का गोला फैल गया जहां घर के बाहर बैठे कुछ लोग भी इसकी चपेट में आ गए और वे लोग भी झुलस गया. इस सिलेंडर ब्लास्ट में 11 लोग झुलस गए हैं वहीं 3 लोगों का इलाज टिकारी अनुमंडल अस्पताल में किया जा रहा है जबकि सभी को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि घर में लड़के का शादी थी जहां बुधवार को मड़वा का कार्यक्रम था जबकि 26 मई को बरात जानी है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें