
हिमांशु नारंग/करनाल: यूपीएससी 2022 की सिविल परीक्षा का रिजल्ट 23 मई को जारी कर दिया गया. यूपीएससी की परीक्षा में इस बार हरियाणा के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है. हरियाणा के 22 छात्र-छात्राएं यूपीएससी में उतीर्ण हुए हैं. इनमें से एक मनस्वी शर्मा भी हैं, जो रिजल्ट आउट होने के बाद करनाल स्थित घर पहुंचे.
घर पहुंचते ही उन्होंने परिवार संग खुशियां बांटी. बता दें कि मनस्वी का यह पांचवां अटेम्प्ट था और उन्होंने 101वीं रैंक हासिल की. मनस्वी ने बताया कि वह महेंद्र सिंह धोनी से काफी कुछ सीखते हैं, जिस तरीके से धोनी मैदान पर खड़े होते हैं तो हम आशा नहीं छोड़ते, उसी तरह जिंदगी में कभी होप नहीं छोड़नी चाहिए. आज परिवार वालों से मिलकर मनस्वी काफी भावुक भी हुए.
अब ट्रेनिंग की बारी
मनस्वी ने कहा कि कल से माता पिता से मिलने का इंतजार था. बस कल तक वीडियो कॉल पर बात हो रही थी, लेकिन आज उनसे मिलकर मन गदगद हो गया. वहीं आगे की चुनौतियों के बारे में बात करते हुए मनस्वी ने बताया की आने वाले दिनों में अब उनकी ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी. हालांकि, उनके एक दोस्त ने उन्हें ट्रेनिंग के बारे में बताते हुए डराने की कोशिश भी की, लेकिन मनस्वी ने दोस्त की एक न सुनी. क्योंकि मनस्वी चाहते हैं वह खुद जाकर IAS की ट्रेनिंग के दौरान हर पल और हर टेस्ट का एक्सपीरियंस लें. न की किसी की बताई बातों के आधार पर अपने अंदर ट्रेनिंग सेशन को लेकर डर बिठा दें
फुर्सत में क्रिकेट खेलेंगे
साथ ही मनस्वी कहते हैं कि अब थोड़ी फुरसत मिली तो क्रिकेट खेलेंगे. वहीं उन्होंने व्हाट्सएप चलाना बंद कर दिया था, तो अब उसे भी शुरू करेंगे. कहा कि जिंदगी में उतार चढाव आते रहते हैं, पर कभी कमजोर नहीं पड़ना चाहिए. वहीं मनस्वी ने कहा कि अगर उन्हें आईएएस कैडर मिलता है तो वह शिक्षा पर सबसे पहले काम करने का प्रयास करेंगे.
.
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 23:07 IST








