मोतिहारी में अपराधियों का तांडव, ओवरटेक कर सरकारी कर्मी सहित दो को मारी गोली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मोतिहारी. बिहार के पूर्वी चम्पारण जिला में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. ताजा मामला बुधवार की रात का है जब चकिया-केसरिया पथ में बहुआरा नहर के पास अपाची मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने केसरिया निबंधन कार्यालय के कर्मी और एक अन्य को गोली मारकर घायल कर दिया है. जानकारी के अनुसार बासघाट निवासी सत्यनारायण प्रसाद केसरिया भूमि निबंधन कार्यालय में कार्यरत हैं जो बुधवार की शाम को लाला छपरा के शंभूनाथ प्रसाद के साथ मोटरसाइकिल से चकिया के लिए निकले.

बहुआरा नहर के पास जैसे ही दोनों पहुंचे अपाची मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोग ओवरटेक कर आगे निकले. इसके बाद अपराधियों ने पीछे मुड़कर सत्य नारायण प्रसाद को पहचान कर पिस्टल से गोली चला दी, जो सत्यनारायण के सीने में लगी. उसी गोली से निकला हुआ छर्रा शंभूनाथ की बांह में लगी जिससे वह भी घायल हो गए. राहगीरों के सहयोग से घायल को केसरिया पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही चकिया के डीएसपी ने जांच शुरू की. घटना स्थल के समीप लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुटी है.

Tags: Bihar News, Crime News, Motihari news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें