UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में गुरुवार को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में ओलावृष्टि की आशंका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. पश्चिमी विक्षोभ बुधवार से सक्रिय हो गया है. इसका बड़ा असर गुरुवार को पूरे उत्तर प्रदेश पर देखने के लिए मिलेगा. लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से जारी की गई चेतावनी के मुताबिक 25 मई को 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है . साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की आशंका है.

लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 25 मई को लगभग उत्तर प्रदेश के सभी स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है . उन्होंने बताया कि इसके साथ ही आंधी तूफान चलने की भी आशंका हैं. इसके अलावा 25 मई को ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है . कुछ जिलों में इस दौरान भारी बारिश होगी.

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, बागपत, बिजनौर एटा, इटावा, फिरोजाबाद, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर और सहारनपुर के साथ ही शामली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

तापमान में हो सकती है गिरावट
पिछले एक महीने से भीषण गर्मी से जूझ रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को मौसम में हुए इस बदलाव से गर्मी से काफी हद तक राहत मिलेगी. लखनऊ मौसम केंद्र की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी.

लोगों को घरों में रहने की सलाह
लखनऊ मौसम केंद्र ने मौसम में हो रहे इस बड़े बदलाव को लेकर एक अलर्ट जारी किया है. जिसमें लोगों को घर के अंदर रहने, खिड़कियां दरवाजा बंद रखने और यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. इसके साथ ही इस दौरान पेड़ों के नीचे या टीन शेड या किसी भी लोहे के नीचे खड़े न होने की भी सलाह दी गई है.जल स्त्रोतों और निकायों से तुरंत बाहर निकलने के लिए भी कहा गया है. जारी चेतावनी में यह भी कहा गया है कि पशुओं को पेड़ के नीचे न बांधें. ओलावृष्टि के वक्त सुरक्षित स्थान पर रहें. किसानों के लिए भी मौसम विभाग ने सलाह दी है कि कृषि मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज को भीगने से बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दें. बागवानी और सब्जी की फसलों में को भी बचाएं.

Tags: Lucknow news, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें