UPSC Result 2022 : हेड कांस्टेबल ने आठवें प्रयास में पास की UPSC परीक्षा, आखिरी अटेम्प्ट देने को हैं तैयार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UPSC Result 2022 : दिल्ली पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने यूपीएससी परीक्षा क्रैक करके दुष्यंत कुमार की कविता की इन पंक्तियों ‘कौन कहता है आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों’ को सही साबित कर दिया है. 34 वर्षीय राम भजन कुमार ने अपने आठवें प्रयास में अपनी मंजिल पाई. उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में 667वीं रैंक हासिल की. वह दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के साइबर पुलिस सेल में हेड कांस्टेबल हैं.

हेड कांस्टेबल राम भजन कुमार ने कहा कि यह मेरे लिए एक सपना सच होने जैसा है. यह मेरा आठवां प्रयास था. चूंकि मैं ओबीसी कैटेगरी से हूं इसलिए नौ अटेम्पट दे सकता हूं. यदि मैं आठवें प्रयास में असफल हो जाता तो आखिरी प्रयास के लिए जुट जाता.

राम भजन कुमार के पिता थे मजदूर

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

यूपीएससी रिजल्ट आने के बाद भजन राम कुमार ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि मेरे पास खोने के लिए कुछ भी नहीं था. भजन कुमार राजस्थान के एक गांव के आते हैं. उनके पिता एक मजदूर थे. वह कहते हैं कि मेरे परिवार ने हमें शिक्षित करने और दैनिक जरूरतें पूरी करने के लिए कितना संघर्ष किया है. हमने तब भी उम्मीद नहीं खोई थी.

दिल्ली पुलिस ने उपलब्धि पर दी बधाई 

हेड कांस्टेबल राम भजन कुमार की उपलब्धि पर दिल्ली पुलिस ने भी खुशी जाहिर की है. दिल्ली पुलिस ने उन्हें बधाई देते हुए लिखा- #दिल्ली पुलिस परिवार साइबर सेल, साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के हेड कांस्टेबल राम भजन को #UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2022 में 667वीं रैंक हासिल करने पर हार्दिक बधाई देता है. आपको मेहनत, दृढ़ता, धैर्य और समर्पण का फल मिला है.

रैंक सुधारने के लिए फिर देंगे यूपीएससी परीक्षा

आठवें प्रयास में यूपीएससी परीक्षा क्रैक करने वाले राम भजन कुमार अभी संतुष्ट नहीं हैं. वह 28 मई को होने वाली यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में बैठेंगे. आखिरी प्रयास में उनकी कोशिश रैंक सुधारने की रहेगी. फिलहाल राम भजन कुमार की उपलब्धि से परिवार सहित गांव में भी खुशी की लहर है.

ये भी पढ़ें 

UPSC Result 2022: जामिया की फ्री कोचिंग से की यूपीएसी की तैयारी, 23 हुए सेलेक्ट
UPSC 2022 Result Topper List : यूपीएससी के टॉप 10 में 6 लड़कियां, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

Tags: IAS exam, Success Story, UPSC results

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें