Bank Holidays News: जून में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, ₹2,000 का नोट बदलवाना है तो चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

RBI बैंक में छुट्टियों की लिस्‍ट जारी करता है.
कुछ छुट्टी राष्‍ट्रीय तो कुछ स्‍थानीय स्‍तर के होते हैं..
बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्‍ट चेक कर लें.

नई दिल्‍ली. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जून 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays in June 2023) की लिस्‍ट जारी कर दी है. ऐसे में बेहतर होगा कि आप जून के लिए छोड़े गए कामों के लिए ब्रांच जाने से पहले बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holidays List) जरूर देख लें. इस लिस्‍ट के मुताबिक जून 2023 में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे.

जून में बैंकों की कुल 12 दिन की छुट्टियों (Bank Holidays in June) रहने वाली हैं. इनमें कई छुट्टियां लगातार भी पड़ने वाली है. बता दें कि पूरे देश में 12 दिन बैंक बंद नहीं रहेंगे. आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई अवकाश की सूची (Bank Holidays List) के मुताबिक, ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में हैं. ये सभी छुट्टियां सभी राज्यों में लागू नहीं होंगी. वहीं, आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं.

ये भी पढ़ें- Rs 2000 Notes: 30 सितंबर तक बैंकों में नहीं आए 2000 के सारे नोट, तो क्या करेगा RBI? बचेगा सिर्फ एक ही ऑप्शन

आजकल अधिकतर बैकिंग काम घर बैठे ही हो जाते हैं, लेकिन फिर भी कई कामों के लिए हमें बैंक ब्रांच जाना होता है. ऐसे में आपको बैकों की छुट्टियों के बारे में पता होना जरूरी है, जिससे असुविधा से बचा जा सके. आइए जानते हैं कि जून 2023 में किन राज्यों में कब-कब बैंक बंद रहेंगे?

जून में इस-इस दिन बैंक रहेंगे बंद-
04 जून, 2023 – इस दिन रविवार है जिसके कारण पूरे देश के बैंक में अवकाश रहेगा.
10 जून, 2023 – इस दिन महीने का दूसरा शनिवार है, इसके कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी
11 जून, 2023 – इस दिन रविवार को लेकर अवकाश रहेगा.
15 जून, 2023 – इस दिन रज संक्रांति है जिसकी वजह से मिजोरम और ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे.
18 जून, 2323 – इस दिन रविवार के लिए अवकाश रहेगा.
20 जून, 2023 – इस दिन रथ यात्रा निकलेगी, इसलिए ओडिशा और मणिपुर के बैंक बंद रहेंगे.
24 जून, 2023 – इस दिन जून का लास्ट और चौथा शनिवार होने के कारण देशभर के बैंक बंद रहेंगे.
25 जून, 2023 – जून को बैंकों में रविवार की छुट्टी रहेगी
26 जून, 2023 – इस दिन खर्ची पूजा के कारण सिर्फ त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे.
28 जून, 2023 – ईद उल अजहा के कारण महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर और केरल में बैंक बंद रहेंगे.
29 जून, 2023 – ईद उल अजहा के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे
30 जून, 2023 – रीमा ईद उल अजहा की छुट्टी मिजोरम और ओडिशा के बैंक बंद रहेंगे.

Tags: Bank Holiday, Bank holiday news, Bank holidays, RBI, Reserve bank of india

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें