Jhansi News : झांसी के इलाइट चौराहे पर हो रहा प्रयोग, 1 हफ्ते के लिए सारी रेडलाइट बंद 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शाश्वत सिंह/झांसी. झांसी की ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. स्मार्ट सिटी के कई प्रयासों के बाद अब पीडब्ल्यूडी विभाग भी झांसी में ट्रैफिक को करने के लिए एक नया प्रयोग किया जा रहा है. झांसी के इलाइटचौराहे को चौड़ा किया जा रहा है. 18 मीटर डायमीटर वाले चौराहे को 24 मीटर का किया गया है. फिल्हाल बैरिकेड लगा कर इसकी चौड़ाई बढ़ाई गई है.

इसके साथ ही चौराहे पर जो मोड़ बनाए गए हैं उनमें भी बदलाव किया जा रहा है. कर्व बड़ा होने से गाड़ियां आसानी से मुड़ पाएंगी और जाम की स्थिति नहीं बनेगी. इस योजना को प्रयोग के तौर पर लागू किया गया है. 29 मई तक यह सिस्टम बना रहेगा. इस दौरान इलाइट चौराहे की सभी रेड लाइट को बंद कर दिया गया है. गाड़ियां यहां से बेरोकटोक गुजर सकेंगी. भीषण गर्मी में लोगों को ट्रैफिक चौराहों पर खड़ा नहीं रहना पड़ेगा.

29 मई तक जारी रहेगा प्रयोग
यातायात विभाग ने स्वयं इस प्रयोग के लिए मोर्चा संभाल रखा है. चौराहे पर दो टीएसआई, 5 ट्रैफिक कॉन्स्टेबल, 12 होमगार्ड और 6 पीआरडी के जवान तैनात किए हैं. ट्रैफिक इंस्पेक्टर द्वारा स्वयं पूरी व्यवस्था की निगरानी की जा रही है. वाहन यहां न रुके इसलिए ट्रैफिक विभाग के सिपाही हाथों से भी इशारा कर रहे हैं. ट्रैफिक इंस्पेक्टर जगदम्बा प्रसाद दुबे ने बताया कि यह व्यवस्था 29 मई तक बनी रहेगी. इसके बाद अधिकारियों के आदेशानुसार यातायात चलाया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 20:01 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें