UPSC Result: वाराणसी SDM शिशिर…अब IAS, चौथे अटेम्प्ट में मारा मैदान, ले आए 16वां स्थान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंकित कुमार सिंह/सीवान. यूपीएससी की परीक्षा में सीवान के लाल ने सिर्फ सफलता ही दर्ज नहीं की, बल्कि देश में 16वीं रैंक लेकर आया है. शिशर कुमार सिंह की इस कामयाबी से इलाके में जश्न का माहौल है. वहीं उनके माता-पिता बेटे की इस कामयाबी से बेहद खुश हैं. आज देर रात तक शिशिर कुमार सिंह माता-पिता के साथ अपने पैतृक गांव सीवान के बनपुरा पहुंचेंगे, जहां पूजा-अर्चना करने के बाद पुनः बनारस चले जाएंगे.

दरअसल, शिशिर मूल रूप से सीवान के भगवानपुर हाट कें बनपुरा गांव के रहने वाले सिंहासन सिंह के पुत्र हैं. शिशिर का परिवार उनकी इस सफलता से फूला नहीं समा रहा है. पिता ने बताया कि बेटा शुरू से ही पढ़ाई को लेकर गंभीर था. शिशिर की प्रारंभिक शिक्षा सीवान और बलिया से ही हुई है. शिशिर ने आईआईएम यूनिवर्सिटी से डिग्री लेने के बाद बेंगलुरु में नौकरी करनी शुरू कर दी थी.

पहले पीसीएस, अब बने आईएएस
दरअसल, शिशिर ने 2020 में यूपीपीसीएस में सफलता पाई थी. शिशिर एसडीएम के तौर पर वाराणसी सदर में तैनात हैं. वहीं यूपीएससी सिविल परीक्षा 2022 में मिली यह सफलता उनके चौथे प्रयास का परिणाम है. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ माइंस यूनिवर्सिटी, धनबाद (झारखंड) से इंजीनियरिंग में स्नातक शिशिर को फोटोग्राफी से लेकर तमाम शौक हैं. इनमे ड्रामा सीरीज देखने और क्रांतिकारी शैली की हिंदी कविताएं पढ़ना भी शामिल है.

आपके शहर से (वाराणसी)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

मां को है नाज
बेटे की सफलता पर मां का कहना है कि शिशिर के अंदर शिक्षा को लेकर बड़ा उत्साह था. जिस सपने को शिशिर देखता था, उसके पीछे वह मेहनत भी करता था. शिशिर की कामयाबी का सबसे बड़ा राज उसकी मेहनत है.

Tags: Bihar News, Siwan news, Success Story, Upsc result

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें