
हाइलाइट्स
सोना 250 रुपये चढ़ा
चांदी 540 रुपये मजबूत
मिस्ड कॉल से जानें सोने का रेट
Gold-Silver Price Today: वैश्चिक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव में बुधवार को तेजी देखने को मिली. दस ग्राम सोना महंगा होकर 60,600 रुपये का हो गया है. एक किलो चांदी की दरों में भी तेजी आई है और अब यह 73,140 रुपये में बिक रही है. एचडीएफसी सिक्योरिटीज (HDFC Securities) ने यह जानकारी दी है.
दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 250 रुपये चढ़कर 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था.
आज कितने पर पहुंच गई चांदी?
चांदी की कीमत भी 540 रुपये की तेजी के साथ 73,140 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई. एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 250 रुपये की तेजी के साथ 60,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.’’
विदेशी बाजारों में सोना तेजी के साथ 1,974 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 23.35 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. बुधवार को एशियाई कारोबार में सोने की कीमतों में तेजी रही.
मिस्ड कॉल से सोने का रेट जानना है बेहद आसान
उल्लेखनीय है कि आप इन रेट्स को आसानी से घर बैठे पता लगा सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना है और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा, जिसमें आप लेटेस्ट रेट्स चेक कर सकते हैं.
जनवरी-मार्च में भारत में गोल्ड डिमांड 17 फीसदी घटी
उल्लेखनीय है कि इस साल जनवरी-मार्च में भारत में गोल्ड डिमांड 17 फीसदी घटी है. इस दौरान गोल्ड डिमांड 17 फीसदी घटकर 112.5 टन रहा है. जनवरी-मार्च में बुलियन इंपोर्ट बिना बदलाव 134 टन पर रहा है. वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक जनवरी-मार्च में सोने की ग्लोबल डिमांड 13 फीसदी घटी है. इस दौरान ग्लोबल गोल्ड डिमांड 13 फीसदी घटकर 1,081 टन पर आ गई है.
.
Tags: 22 carat gold, 24 carat gold, Gold, Gold price, Gold Price Today, Silver price, Silver Price Today
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 18:48 IST








