JAC 12th Result: बकरी चरवाहे के बेटे ने लहराया परचम, इंटर में हासिल की 7वीं रैंक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शशिकांत ओझा/पलामू. पलामू जिले से इंटर साइंस में इस बार अरबाज हुसैन ने बीएस इंटर कॉलेज से जिला टॉप किया है. अरबाज हुसैन को परीक्षा में 471 नंबर मिले हैं. इसके साथ साथ अरबाज झारखंड भर में टॉप 10 में अपना नाम दर्ज कराया है. अरबाज का झारखंड में सातवां स्थान आया है. बीएस कॉलेज कुंवरबांध पाटन के छात्र अरबाज हुसैन स्टेट लेवल पर सातवां स्थान लाए है. अरबाज के पिता बकरी चरवाह है. अरबाज दिन भर में स्कूल के आलावा घर पर 6 से 7 घंटे पढ़ाई करता था. अरबाज का आईएएस बनने का सपना है. अरबाज स्नातक में नामांकन हेतु सी यूईटी की परीक्षा दिया है. स्नातक की पढ़ाई के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी भी करेगा. अपने सपने के लिए वह रांची में पढ़ाई कर सपने बुनने को प्रयत्यनशील रहेगा.

पिता को खुशी
अरबाज के पिता शबीर अंसारी ने न्यूज 18 को बताया की अपने बच्चे के रिजल्ट से खुश है. उम्मीद थी की बेटा स्टेट टॉप करेगा. अरबाज को फिजिक्स का पेपर लेट से मिला था. समय कम होने से वो सवालों का जवाब ठीक से नहीं दे पाया. उन्होंने बताया की मैं पेशे से बकरी चराता हूं. मेरे दो बेटे हंै जिसमे सबसे छोटा बेटा अरबाज है. काफी उम्मीद थी और उम्मीद के अनुसार रिजल्ट नहीं आया है. भविष्य में वो क्या करेगा वहीं जाने मगर हमारा सपना है की वो आईएएस बनेगा.

अभी रांची में पढ़ाई कर रहा है
अरबाज कॉलेज के आलावा एलएलटीसी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करता था. जहां के शिक्षक द्वारा बेहतर तरीके से पढ़ाया जाता है. अरबाज अभी रांची में पढ़ाई कर रहा है. घर पर था तो पढ़ाई के साथ घर का भी काम करना पड़ता था. बकरी भी चराता था. घर के काम के बाद रात में 6 घंटे पढ़ाई भी करता था.

.

FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 17:47 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें