PHOTOS: ग्रामीणों ने पुलिसवालों को घेरकर लाठी-डंडों से पीटा, आरोप ऐसे जिसे सुनकर आप कहेंगे- यह तो होना ही था

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सीधी जिले में पुलिस की पिटाई करने का एक मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने पुलिस की बेदम पिटाई की है, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. यह पूरा मामला अवैध रेत उत्खनन से जुड़ा है. अवैध रेत उत्खनन करते पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जब्‍त कर लिया था, जिससे ग्रामीण नाराज हो गए. इसके बाद लाठी-डंडे से पुलिस की पिटाई कर दी. फिलहाल पुलिस अधिकारी मामले में निष्पक्ष कार्रवाई और जांच की बात कही है. (न्‍यूज18 हिन्‍दी ग्राफिक्‍स)

सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र अंतर्गत भीतरी गांव के ग्रामीणों ने स्‍थानीय पुलिस की पिटाई कर दी. अमूमन अब तक पुलिस द्वारा अपराधी और आम जनों की पिटाई के मामले ही सामने आते रहते थे, लेकिन सीधी में इसका उल्टा हुआ है. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. (हरीश द्विवेदी/न्‍यूज 18 हिन्‍दी) वीडियो में ग्रामीणों द्वारा पुलिस की पिटाई की घटना को देखा जा सकता है. ग्रामीण पुलिसवालों को मौके पर से खदेड़ते हुए भी दिख रहे हैं. मार खाने वाले पुलिसकर्मी रामपुर नैकिन थाने में पदस्थ बताए जा रहे हैं. वायरल वीडियो की जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि सोमवार को सुबह करीब 11 बजे के आसपास की है. (हरीश द्विवेदी/न्‍यूज 18 हिन्‍दी) पुलिस की जहां पिटाई की गई, वहां अवैध रेत का व्‍यापार हो रहा था. पुलिस ने इसमें शामिल ट्रैक्‍टर को जब्‍त कर लिया. आरोप है कि ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में पुलिसवाले पैसे मांग रहे थे. इसपर गांव वाले भड़क उठे और उन्होंने कहा कि हम एक बार पैसे दे चुके हैं, दोबारा पैसे नहीं देंगे. पुलिसवालों के कथित रवैये को देखने के बाद गुस्‍साए ग्रामीणों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी. (हरीश द्विवेदी/न्‍यूज 18 हिन्‍दी) वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि 4 पुलिसकर्मियों को ग्रामीण पीट रहे हैं. ग्रामीण कुछ को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी-डंडों से मार रही है. इस पूरे मामले में एसपी अंजू लता पटेल ने वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया है कि रामपुर नैकिन पुलिस की पिटाई हुई है. (हरीश द्विवेदी/न्‍यूज 18 हिन्‍दी) पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि अवैध रेत परिवहन की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंची पुलिस की ग्रामीणों से क्या अनबन हुई कि मारपीट की नौबत आ गई, इस बात की जांच की जाएगी. पुलिस की पिटाई करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. (हरीश द्विवेदी/न्‍यूज 18 हिन्‍दी)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें