इश्क में की सारी हदें पार, 3 बच्चों की मां परिवार छोड़ प्रेमी के साथ जाने को तैयार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीयूष शर्मा, रामपुर. कहते हैं कि इस संसार में मां-बेटे का बहुत ही पवित्र और अटूट रिश्ता होता है. मां अपने बच्चे की हर ख्वाहिश पूरी करने के लिए अपनी जान तक दांव पर लगा देती है. इसके साथ ही मां बेटे के रिश्ते को इस संसार मे सबसे बड़ा दर्जा दिया गया है. लेकिन रामपुर के शाहबाद कस्बे के एक मोहल्ले से इससे ठीक उल्टा एक मामला सामने आया है. यहां तीन बच्चों की मां का प्यार इतना परवान चढ़ गया कि परिवार को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ गई. मामला कोतवाली तक जा पहुंचा, जहां पर बच्चे भी मां को साथ ले जाने की मिन्नतें करते रहे.

कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने अपने प्यार में सारी हदें पार कर दी और अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो रही थी. इसी बीच सूचना पर पुलिस ने उसके प्रेमी और महिला को पकड़ लिया और कोतवाली ले आए. बाद में महिला के ससुराल के लोग भी थाने पहुंच गए. महिला को ससुराल के लोग, संभ्रांत लोग और पुलिस समझाते रहे. लेकिन इसके बाद भी महिला किसी की बात मानने को तैयार नहीं थी. महिला तो बस अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई थी. हालांकि इसी बीच उस महिला के बच्चे भी पहुंच गए.

बच्चे मां से घर चलने की कर रहे मिन्नतें
प्रेमी-प्रेमिका के इस विवाद के बीच बच्चे भी मौके पर पहुंच गए और बच्चे भी अपनी मां से साथ चलने की मिन्नतें करते हुए भी बिलखने लगे. लेकिन महिला का अपने बच्चों को देखकर भी मन नहीं पसीजा. महिला किसी की बात को मानने के लिए राजी नहीं थी.काफी देर के बाद संभ्रांत लोगों द्वारा देर शाम तक कोतवाली में महिला को मनाने की कोशिश चलती रही. बाद में संभ्रांत लोग उस महिला को जैसे-तैसे कोतवाली से तो ले गए. लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी हुई थी. इस दौरान जिस किसी ने मामले के बारे में सुना वह हैरान हो गया.अब पूरे क्षेत्र में यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है.

Tags: Love Story, Moradabad News, Rampur news, Uttar pradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें