मुरैना में महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा शनि लोक, जानें कैसा होगा शनि कोरिडोर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आकाश गौर/मुरैना. उज्जैन के महाकाल मंदिर (महाकाल लोक) की तर्ज पर मुरैना जिले के शनि मंदिर में भी शनि लोक बनाया जाएगा. इसकी प्लानिंग मध्‍य प्रदेश सरकार कर चुकी है, जबकि इस प्‍लान के क्रियान्वयन का जिम्मा मुरैना सांसद व केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने उठाया है. वहीं, कॉरिडोर के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं.

ऐंती पर्वत पर स्थित शनिधाम को महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित करने का प्लान तैयार हो रहा है. देश-विदेश के सैलानियों के लिए शनि लोक को आकर्षण व आस्था का केंद्र बनाने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार से लेकर प्रशासनिक भवन, शनिकुंड का निर्माण कराया जाएगा. शनि धाम की 6.5 किमी लंबाई की परिक्रमा में चंबल अंचल के 30 महापुरुषों, संत-महात्माओं की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी.

श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला का होगा निर्माण 

शनिधाम को वर्ल्ड स्तर का हैरिटेज बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शनिधाम पहुंचकर शनि डवलपमेंट कमेटी के एक्सपर्ट सदस्यों से चर्चा की. तोमर ने कहा कि शनिधाम को महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित किया जाए. श्रद्धालुओं के लिए शनिकुंड, धर्मशाला का निर्माण होगा.

सैलानियों के ठहरने के लिए धर्मशाला के साथ ही मंदिर परिसर में सोलर लाइट भी लगाई जाएगी. प्रशासनिक भवन का निर्माण भी होगा. शनि परिक्रमा में शिव पर्वत का निर्माण भी होगा. शनिधाम को शनि लोक के रूप में विकसित करने का मास्टर प्लान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन में तैयार कराया जा रहा है. खास बात यह है कि परिक्रमा में चंबल अंचल के 30 महापुरुषों की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी.

Tags: Latest hindi news, Morena news, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें