
पीयूष पाठक/ अलवर. अलवर जिले में पिछले कुछ दिनों से तापमान 42 से ऊपर तक पहुंच गया. जिससे लोगों को गर्मी से बुरा हाल हो गया था. लेकिन मंगलवार शाम व बुधवार सुबह 10 बजे हुई बारिश से तापमान में गिरावट देखी गई. बुधवार सुबह यह तापमान 36 डिग्री पर पहुंच गया. मंगलवार शाम 5 बजे से हुई बारिश से भी लोगों को गर्मी से राहत मिली. लेकिन घरों के अंदर उमस का माहौल भी दिखाई दिया.
बुधवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई बारिश ने मौसम के मिजाज को भी ठंडा कर दिया. जहां गर्मी में लोग दिन में अपने घरों से नहीं निकल रहे थे. वहीं बुधवार सुबह बारिश के समय भी लोग निकलते हुए दिखाई दिए. बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे. जिससे सुबह से ही गर्मी से लोगों को राहत मिली.
गर्मियों में कूलर पंखे भी दे रहे थे गर्म हवा
शहर में तेज गर्मी के चलते घरों में लगे कूलर, पंखे भी गर्म हवा दे रहे थे. जिसे लोगों का कूलर, पंखों में बैठना भी मुश्किल हो रहा था. लेकिन बुधवार सुबह हुई बारिश से सुबह से ही ठंडक का माहौल रहा. पिछले कुछ समय से बारिश की कमी के चलते भीषण गर्मी पड़ रही थी. लेकिन मंगलवार शाम व बुधवार सुबह से ही बारिश के दौर से मौसम ठंडा के सुहावना हो गया.
.
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 13:27 IST








