
शशिकांत ओझा/पलामू. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहल पर विश्व पटल पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर अभियान शुरू किया गया है. इस अभियान के तहत पानी, ऊर्जा, वन, वन्य जीव संरक्षण को लेकर कार्य किया जा रहा है. 5 जून तक इस अभियान को चलाया जा रहा है. 5 जून पर्यावरण दिवस तक लोगों को प्राकृतिक और पर्यावरण संरक्षण संबध में जागरूक किया जा रहा है. पलामू टाइगर रिजर्व में भी इस अभियान को लेकर गांव-गांव, स्कूल, समेत सभी को जागरूक किया जा रहा है.
पलामू टाइगर रिजर्व द्वारा पीटीआर क्षेत्र समेत आस-पास के क्षेत्र में लाइफ स्टाइल फॉर इनवॉर्नमेंट (मिशन लाइफ) के तहत बेतला रेंज में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इको विकास समिति द्वारा गांव-गांव में घूम-घूम कर पर्यावरण संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयास और पर्यावरण संरक्षण कितना जरूरी है, इसे लेकर जागरूक किया जा रहा है. स्कूल में भी स्कूली बच्चे और शिक्षक, सीआरपीएफ सभी को पीटीआर द्वारा अभियान चला कर जागरूक किया जा रहा है. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण पर जिसके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जायेगा उसे पीटीआर प्रबंधक द्वारा 5 जून को सम्मानित भी किया जाएगा.
ग्लोबल वार्मिंग बड़ा खतरा बना हुआ है
पीटीआर के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेना ने बताया की आज के समय में ग्लोबल वार्मिंग बड़ा खतरा बना हुआ है. ऐसे में पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी है. इसे लेकर प्रधानमंत्री द्वारा अभियान चला कर लोगों को पर्यावरण के प्रति प्रेरित किया जा रहा है. पर्यावरण संरक्षण सभी लोगों की भूमिका है. बेतला नेशनल पार्क एक राष्ट्रीय धरोहर है. इसे बचाना बेहद जरूरी है. वन्य और वन्य जीवों का संरक्षण करना हमारा दायित्व है. इसी कार्यक्रम के तहत पलामू किला, कमलदह झील, बेतला और केचकी की भी सफाई कराई जा रही है. इस अभियान में सभी शामिल हो सकते है. पर्यावरण सबके हिस्से में आता है. इसीलिए सभी मिल जुलकर पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में शामिल हो सकते है. जिनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य किया जायेगा उन्हे पीटीआर द्वारा सम्मानित किया जाएगा.
पर्यटक नहीं फैलाए गंदगी
प्रजेश कांत जैना ने बताया की पलामू किला परिसर समेत आस-पास के पर्यटक स्थल पर प्रतिदिन सैकड़ों पर्यटक घूमने आते है. यत्र तत्र प्लास्टिक समेत कचरा छोड़ जाते है. जिससे वन्य और वन्य जीवों पर बुरा प्रभाव पड़ता है. इस अभियान में पर्यटक भी शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण के अभियान का हिस्सा बन सकते है.
.
Tags: Environment news, Hindi news india, Jharkhand news, Palamu news
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 12:33 IST








