IAS Topper इशिता किशोर के पटना वाले घर में आज भी लगा है दिवंगत विंग कमांडर पिता और दादा का नेम प्लेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना. संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित आईएएस की परीक्षा में पूरे देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली इशिता किशोर (IAS Topper Ishita Kishore) का बिहार से नाता है. उनका जन्म भले ही पटना सिटी में नहीं हुआ हो, लेकिन उसके घर के बाहर विंग कमांडर पिता स्वर्गीय संजय किशोर और दादा सेवानिवृत्त चीफ टेलीकॉम सुपरवाइजर स्वर्गीय नवल किशोर प्रसाद के नाम का लगा बोर्ड इस बात का गवाह है कि उसका रिश्ता पटना सिटी से जुड़ा है. वर्तमान में इशिता किशोर के सगे संबंधी पटना सिटी के खाजेकलां के हरनाहा टोला मोहल्ले में आज भी रहते हैं. देर शाम मीडियाकर्मियों द्वारा इशिता के यूपीएससी में टॉप करने की सूचना मिलने के बाद हरनाहा टोला मोहल्ले में लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

इशिता के संबंधी खानदान की बेटी के इस बड़ी सफलता पर फूले नहीं समा रहे हैं, और एक दूसरे का मुंह मीठा कर अपनी खुशियों का इजहार कर रहे हैं. बता दें कि इशिता के पिता स्वर्गीय संजय किशोर तीन भाइयों में सबसे बड़े थे. बचपन में पटना सिटी के हरनाहा टोला मोहल्ले में रहकर उन्होंने पढ़ाई की थी और एमटेक करने के बाद वह वायुसेना के अधिकारी पद पर चयनित हुए थे. वायु सेना में वह विंग कमांडर और उपनिदेशक के पद पर थे. वर्ष 2004 में इशिता के पिता संजय किशोर का अंडमान निकोबार में देहांत हो गया था.

इशिता के संबंधियों में से एक इशिता की चचेरी दादी प्रतिमा देवी ने बताया कि इशिता के पिता की मौत के पूर्व ही उनका पूरा परिवार दिल्ली में शिफ्ट कर गया था, और वही से इशिता की पढ़ाई लिखाई हुई थी. आईएएस टॉपर इशिता की चचेरी दादी प्रतिमा देवी अपनी पोती की इस सफलता से फुले नहीं समा रही है. प्रतिमा देवी का कहना था कि इशिता ने खानदान के साथ-साथ पूरे प्रदेश का नाम रौशन कर दिया है.

आपके शहर से (पटना)

वहीं, इशिता के चचेरे भाई आशीष कुमार का कहना था कि यूपीएससी की कठिन परीक्षा पास करना लाखों करोड़ों युवाओं का सपना होता है, ऐसे में इशिता ने इस कठिन परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. इशिता की इस बड़ी सफलता से मोहल्ले वासियों में भी जश्न का माहौल. बता दें कि इशिता का मातृक घर (ननिहाल) भी पटना के गर्दनीबाग मोहल्ले में है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें