रुतुराज बने MoM, लेकिन धोनी की नजर में ये खिलाड़ी है असली हकदार, CSK को पहुंचाया प्‍लेऑफ में

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. महेंद्र सिंह धोनी अगर मिट्टी को भी हाथ लगाते हैं तो वो सोना बन जाती है. चेन्‍नई सुपर किंग्‍स आज जिस मुकाम तक पहुंची है उसका पूरा श्रेय माही को ही जाता है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ क्‍वालीफायर-1 जीतकर चेन्‍नई की टीम ने रिकॉर्ड 10वीं बार खिताबी मैच में अपनी जगह पक्‍की कर ली है. अगर इस बार सीएसके खिताब जीत जाती है तो वो मुंबई इंडियंस के बराबर पांच बार की विजेता बन जाएगी. एक वक्‍त पर ऐसा लग रहा था कि राशिद खान मैच को सीएसके की पकड़ से दूर भी लेजा सकते हैं लेकिन अंत में धोनी की टीम ने बाजी मारी.

मैच के बाद सीएसके के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने जीत में अहम किरदार निभाने वाले क्रिकेटर का नाम बताया. यूं तो लगातार चौथा अर्धशतक लगाने वाले रुतुराज गायकवाड़ मैन ऑफ द मैच बने लेकिन धोनी की मानें तो रवींद्र जडेजा ने मैच का रुख पलट दिया. धोनी ने मैच के बाद कहा, “आईपीएल इतना बड़ा हो गया है कि अब खिताब मैच में जगह बनाने को केवल एक और फाइनल नहीं कहा जा सकता है. पहले 8 टॉप  टीम हुआ करती थीं, अब ये 10 हो गई हैं.”

“मैं यह नहीं कहूंगा कि यह केवल एक और फाइनल है. यह हमारी 2 महीने की मेहनत है. इसमें सभी ने योगदान दिया है. हां, हमारे मध्यक्रम को पर्याप्त मौके नहीं मिल पाए हैं. जीटी एक शानदार टीम है और उन्होंने बहुत अच्छे से लक्ष्‍य का पीछा किया. हम टॉस हार गए ये हमारे लिए अच्छा रहा.”

LSG vs MI Eliminator: करो-मरो के मैच में आज लखनऊ-मुंबई के बीच जंग, किसका पलड़ा भारी, जानें पूरी डिटेल

वाह धोनी वाह! अंपायर ने नियम के जाल में फंसाया, 4 मिनट तक रुकवाए रखा खेल, जिद्द मनवाकर ही लिया दम

 रवींद्र जडेजा ने 16 गेंदों का सामना कर 22 रन बनाए. जबकि गेंदबाजी के दौरान उन्‍होंने अपने चार ओवरों में मात्र 18 रन देकर दो विकेट निकाले. दासुन शनाका और डेविड मिलर उनका शिकार बने. उनके इस स्‍पेल के दम पर सीएसके ने 15 रन से गुजरात टाइटंस को मात दी.

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “जड्डू को ऐसे हालात मिलें जो उसकी बॉलिंग में मदद करते हों तो उसके खिलाफ हिट कर पाना बहुत कठिन हो जाता है. उनकी बॉलिंग ने खेल बदल दिया. मोइन अली के साथ जडेजा की साझेदारी को नहीं भूलना चाहिए. हम टीम में एक माहौल पैदा करने की कोशिश करते हैं और यह पता लगाते हैं कि एक तेज गेंदबाज की ताकत क्या है.”

Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Ms dhoni, Mumbai indians, Ravindra jadeja

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें