सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. सनातन धर्म में मां गंगा को मोक्ष दायिनी के रूप में पूजा जाता है. धार्मिक मान्यता के मुताबिक मां गंगा की विधि-विधान पूर्वक उपासना करने से जीवन में आ रही तमाम समस्याएं दूर हो जाती हैं. मां गंगा की उपासना करने के लिए गंगा दशहरा का दिन बहुत लाभकारी माना जाता है. हिंदू पंचांग के मुताबिक जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के दिन गंगा दशहरा का पर्व मनाया जाता है. इस साल 30 मई को यह पर्व पड़ रहा है.
सनातन धर्म को मानने वाले लोगपूजा करते हैं. शास्त्रों में भी मां गंगा की उपासना के लिए विशेष मंत्रों के बारे में बताया गया है. आज हम आपको इस रिपोर्ट पर बताएंगे कि अगर आपके जीवन में समस्याएं आ रही हैं और आप इन समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं. समस्त पापों से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो गंगा दशहरा के दिन दिए गए इन मंत्र का जप जरूर करें .
मां गंगा की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना
दरअसल ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि गंगा दशहरा के दिन मां गंगा की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करनी चाहिए. दान पुण्य करना चाहिए ऐसा करने से जीवन में आ रही तमाम परेशानियां दूर होंगी. तो दूसरी तरफ अगर आप गंगा दशहरा के दिन मां गंगा के मंत्रों का जप करते हैं तो कई प्रकार के रोग दुख पाप से मुक्ति मिलेगी .
आपके शहर से (अयोध्या)

Jhansi Crime News: हत्या के मामले में पेशी पर आए कैदी की जहर देकर हत्या, जूनियर वकील पर FIR

Varanasi News: बाबा विश्वनाथ के स्पर्श दर्शन के नाम पर धनउगाही, 2 कर्मचारियों पर जालसाजी का केस दर्ज

Mission 2024: हिमाचल-कर्नाटक की जीत से उत्साहित कांग्रेस ने UP के लिए बनाया खास प्लान, इन 19 सीटों पर नंबर-1 बनने की रणनीति!

Gold Price Varanasi: वेडिंग सीजन में गिरा सोन का भाव, चांदी भी लुढ़की, चेक करें लेटेस्ट कीमत

UPSC Result 2023 : लोनी की पहली गुर्जर बेटी बनी IAS, गांव शकलपुरा में दिवाली जैसा माहौल

Varanasi Weather Update: वाराणसी में करवट लेगा मौसम, अगले तीन दिन बरसेंगे बदरा!

UPSC Exam में बरेली की बेटियों का बजा डंका, टॉप-100 में तीन लड़कियों ने मारी बाजी

UPSC Result 2022: सिद्धार्थनगर के रजत और कुश ने UPSC में गाड़े झंडे, जानें सफलता की कहानी

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में 2-3 जून को होगी प्रवेश परीक्षा, केंद्र पर जरूर लेकर जाएं यह डॉक्यूमेंट

UPSC Result 2022: यूपीएससी में रहा बेटियों का दबदबा, 933 में से 320 लड़कियां, जानें पूरी डिटेल

Gold-Silver Price Today: मेरठ में सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी आई बड़ी गिरावट, जानें आज के भाव
गंगा मंत्र
गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती।
नर्मदे सिन्धु कावेरी जले अस्मिन् सन्निधिम् कुरु।।
ॐ नमो गंगायै विश्वरुपिणी नारायणी नमो नम:।।
गंगागंगेति योब्रूयाद् योजनानां शतैरपि।
मच्यते सर्व पापेभ्यो विष्णुलोकं स गच्छति।।
गांगं वारि मनोहारि मुरारिचरणच्युतम्।
त्रिपुरारिशिरश्चारि पापहारि पुनातु माम्।।
गंगा आरती
ॐ जय गंगे माता, श्री गंगे माता।
जो नर तुमको ध्याता, मनवांछित फल पाता।।
ॐ जय गंगे माता…
चन्द्र-सी ज्योत तुम्हारी जल निर्मल आता।
शरण पड़े जो तेरी, सो नर तर जाता।।
ॐ जय गंगे माता…
पुत्र सगर के तारे सब जग को ज्ञाता।
कृपा दृष्टि तुम्हारी, त्रिभुवन सुख दाता।।
ॐ जय गंगे माता…
एक ही बार भी जो नर तेरी शरणगति आता।
यम की त्रास मिटा कर, परम गति पाता।।
ॐ जय गंगे माता…
आरती मात तुम्हारी जो जन नित्य गाता।
दास वही जो सहज में मुक्ति को पाता।।
ॐ जय गंगे माता…
ॐ जय गंगे माता…
(नोट: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र द्वारा आधारित है न्यूज़ 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
.
Tags: Ayodhya News, Dharma Aastha, Religion 18, Uttar pradesh news
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 11:20 IST








