नशे के आदी-पुरानी रंजिश…दुकानदार को गोलियों से भूनने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



रोहतक. हरियाणा के रोहतक में सोमवार को बलियाना गांव में दुकानदार की गोली मार कर हत्या मामले में पुलिस को 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आईएमटी थाना में इस हत्याकांड के तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन और राहुल को गिरफ्तार किया है. हत्या में तीसरा आरोपी नाबालिग है और फरार है. बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा.

दुकान में लगे सीसीटीवी में तीनों आरोपी दुकान में आते हुए और देशी पिस्तौल से हमला करने के बाद भागते हुए दिखाई दिए थे, जिसके आधार पर सचिन की पहचान हुई थी.

पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि तीनों आरोपी आवारा और नशे के आदी थे. मृतक इनको जातिसूचक शब्द बोलता था और एक आरोपी के पिता को थप्पड़ मारा था, जिसकी वजह से इन्होंने इसकी हत्या की. दो आरोपी गांव बलियाना के ही रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी सुनारिया गांव का रहने वाला है. डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि सचिन और राहुल की पहचान जेल में रहते हुए हुई थी. पुलिस अभी तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी की भी कोशिश कर रही है.

कैमरे में हुए थे भागते वक्त कैद

सोमवार को गांव के अन्दर जिस वक्त हत्या की वारदात हुई थी, उसके बाद एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई थी, जिसमें तीनों आरोपी गोली मारकर फरार होते दिखाई पड़ रहे थे. इसके बाद से रोहतक पुलिस पर काफी दबाव बढ़ गया था और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की जाने लगी थी. आरोपियों को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गई थी, जिसमें पुलिस को 24 घंटे के अंदर ही सफलता मिली और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें