मनोज राठी, चंडीगढ़. चंडीगढ़ से एक बेहद ही शर्मनाक खबर सामने आई है. यहां सरकारी स्कूल की सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया. छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले भी पांच नाबालिग हैं. इनमें से चार स्कूल के ही छात्र हैं, एक बाहरी है और एक छात्र पीड़िता की ही कक्षा में साथ पढ़ता था.
फिलहाल पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाल सुधार गृह भेज दिया गया है. बताया जा रहा है कि पीड़िता के साथ आरोपियों ने कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपियों में तीन नौवीं कक्षा में पढ़ते हैं. पुलिस का कहना है कि मामला 18 मई को संज्ञान में आया था, जिसके बाद मामले में तुरंत कार्रवाई की गई. आरोपियों को पकड़ लिया गया और बाल सुधार गृह भेज दिया.
जानकारी मुताबिक आरोपी छात्र पीड़िता को कई दिनों से किसी बात को लेकर परेशान कर रहे थे. जिसके बाद आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद बाल सुधार गृह में भेज दिया है. क्योंकि मामला बहुत संवेदनशील तो मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. मामला चंडीगढ़ के सेक्टर- 34 थाने में दर्ज किया गया है.
.
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 11:01 IST








