Job News: मोतिहारी में इस दिन लगेगा जॉब कैंप, 800 युवाओं को मिलेगी नौकरी, इतनी मिलेगी सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नकुल कुमार/पूर्वी चंपारण. अगर आप प्राइवेट सेक्टर में नौकरी या रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो यह ख़बर आपके लिए है. बिहार के पूर्वी चंपारण जिला में 26 मई को रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. जिला नियोजनालय के द्वारा महिला आईटीआई के सामने सभागार में 26 मई की सुबह 10:30 बजे से संकल्प परियोजना के अंतर्गत एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है. जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव के मुताबिक, इसमें कुल 10 कंपनियां शामिल होंगी. रोजगार मेला में 800 पदों पर बहाली की जाएगी.

जॉब कैंप में हिस्सा लेने वाली कंपनियों में प्रमुख रूप से Utkarsh Small Finance Bank, Sri RC Enterprises Motihari, Big Basket, SPHC Pvt. Ltd शामिल है. इसमें शामिल अभ्यर्थियों का चयन डाटा एंट्री ऑपरेटर, अकाउंटेंट, क्रेडिट ऑफिसर ट्रेनी, सेल्स एक्सक्यूटिव, ऑफिस स्टाफ  के पद के लिए किया जाएगा. इस रोजगार मेला में आठवीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक और आईआईटी (ITI) पास उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं. इसके लिए उम्र सीमा 18-35 वर्ष निर्धारित की गई है.

मानदेय एवं कार्य स्थल

आपके शहर से (पूर्वी चंपारण)

पूर्वी चंपारण

पूर्वी चंपारण

जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि जॉब कैंप में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों का कार्यस्थल मोतिहारी समेत बिहार के ही अलग जिले, हैदराबाद और गुजरात होगा. मानदेय के रूप में उन्हें 10 हजार रुपये से लेकर 22,000 रुपये तक दिये जाएंगे. इसके अलावा, अच्छा काम करने पर प्रतिमाह इंसेंटिव, पीएफ, इएसआई, टीए, डीए भी निर्धारित किया गया है.

रोजगार मेला का आयोजन 26 मई की सुबह 10:30 बजे किया जाएगा. इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी बॉयो डाटा के साथ शैक्षणिक योग्यता का मूल प्रमाण पत्र लेकर आएंगे.

Tags: Bihar News in hindi, Employment News, Job news, Jobs 18, Motihari news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें