
कृष्ण गोपाल द्विवेदी / सिद्धार्थनगर. बस्ती मण्डल के सिद्धार्थनगर जिला निवासी रजत यादव और कुश मिश्र का चयन यूपीएससी- 2022 में हुआ है. दोनों की इस सफतलता से पूरे सिद्धार्थनगर में खुशी की लहर है. लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दे रहे हैं. जहां रजत यादव ने यूपीएससी में 111वीं रैंक हासिल की है, तो वही कुश मिश्रा को 182वीं रैंक मिली है. दोनों के परिवार में खुशी की लहर है. परिजन और ग्रामीण ढोल नगाड़े बजाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं.
नौगढ़ ब्लाक के कुशभौना के बरगदवा टोला निवासी पूर्वात्तर रेलवे में डिप्टी चीफ इंजीनियर सूर्यमन प्रसाद यादव के बड़े पुत्र रजत यादव का सिलेक्शन यूपीएससी में हुआ है. यह उनका तीसरा प्रयास था. जिसमें रजत ने 111वीं रैंक हासिल की है. रजत ने दिल्ली पब्लिक स्कूल से 2013 में हाईस्कूल और 2015 में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की. दोनों ही परीक्षाओं में वो गोल्ड मेडलिस्ट रहे. उसके बाद रजत ने आईआईटी दिल्ली से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया.
रजत ने जॉब छोड़ यूपीएससी की तैयारी
रजत मल्टीनेशनल कंपनी की जॉब छोड़कर यूपीएससी की तैयारी में लग गए. साल 2020 और 2021 में असफल होने के बाद भी रजत ने अपना धैर्य ना खोकर तैयारी जारी रखी. कल आए यूपीएससी-2022 के रिजल्ट में उन्होंने 111वीं रैंक हासिल कर अपने प्रतिभा का लोहा मनवा दिया.
कुश बीडीओ से बने आईपीएस
सिद्धार्थनगर जनपद के ही भनवापुर ब्लॉक के फत्तेपुर गांव निवासी किसान प्रेम प्रकाश मिश्र के पुत्र कुश मिश्र ने यूपीएससी-2022 के रिजल्ट में 182वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बने हैं. इससे पहले बीते 21 अक्टूबर 2022 को उनका चयन यूपीपीसीएस में बीडीओ के पद पर हुआ था. उन्होंने नोएडा में रहकर पढ़ाई कर ये मुकाम हासिल किया है.
.
Tags: Educatin, Siddharthnagar News, Upsc exam, Upsc exam result, Uttar pradesh news
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 10:27 IST








