UPSC CSE Result: मुजफ्फरपुर के अनुनय आनंद को मिली 185वीं रैंक, सफलता पर भावुक हुए माता-पिता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मुजफ्फरपुर. देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा UPSC का फाइनल रिजल्ट आ गया है. इसमें एक बार फिर बिहार के अभ्यर्थियों ने परचम लहराया है. मुजफ्फरपुर के अनुनय आनंद ने भी UPSC परीक्षा में सफलता पाई है, उन्हें 185वां रैंक आया है. अनुनय मुजफ्फरपुर के सरैया के अजीजपुर गाँव के रहने वाले हैं.

अनुनय आनंद ने प्रारम्भिक पढ़ाई मुजफ्फरपुर से ही की, और फिर बोकारो डीपीएस से पढ़ाई की. इंजीनियरिंग करने के बाद रिलायंस में उन्हें 14 लाख के सलाना पैकेज का JOB भी हुआ, लेकिन उन्होंने UPSC ले लिए नौकरी छोड़ दी. अनुनय आनंद फिलहाल दिल्ली में है, उनकी सफलता से घर में खुशी का माहौल है. परिवार के लोग जश्न मना रहे हैं.

अनुनय के पिता मुन्ना प्रसाद बालू गिट्टी की दुकान चलाते है, वहीं मां रश्मि कुमारी गृहिणी है. अनुनय ने वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत में बताया कि ये उनका तीसरा अटेम्प्ट था. हालांकि, अनुनय ने बताया कि वो आगे भी UPSC की परीक्षा देना चाहते हैं, क्योंकि वो IAS बनना चाहते हैं. लेकिन, अभी 185 रैंक आया है, तो इस बार उन्हें आईपीएस मिलने की उम्मीद है.

आपके शहर से (पटना)

वहीं, बेटे की सफलता पर पिता मुन्ना प्रसाद सिंह बेहद भावुक हो गए. उन्होंने बताया कि जिन्हे बहुत खुशी है, जिसे शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता. पिता ने बताया कि जब उनके बेटे ने इंजीनियरिंग की थी, तभी उन्हें अहसास हो गया था कि उनका बेटा आगे चलकर कुछ बड़ा करेगा, क्योंकि वो पढ़ाई में बहुत मेधावी था.

अनुनय की मां रश्मि कुमारी ने बताया कि वो अपने बेटे की पढ़ाई के लिए घर से 12 साल दूर बोकारो रहीं, ताकि बेटे की पढ़ाई में कोई बाधा नहीं हो. वो बताती हैं कि आज उनकी तपस्या का फल उन्हें मिला गया. उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह बेटे ने माता-पिता की उम्मीदें पूरी कीं, उसी तरह आम लोगों के लिए भी वह सदैव अपने कर्तव्य में तत्पर रहे.

Tags: Bihar News, Muzaffarpur news, UPSC results

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें