Jio Cinema ने तोड़े डिजिटल व्‍यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड, 2.5 cr फैन्‍स ने एक साथ उठाया धोनी की जीत का लुत्‍फ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. गुजरात टाइटंस की टीम को चेपॉक स्‍टेडियम में मेजबान चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के खिलाफ मुकाबले के दौरान 15 रन से शिकस्‍त झेलनी पड़ी. इस दौरान डिजिटल माध्‍यम से आईपीएल 2023 का प्रसारण कर रहे जियो सिनेमा ने बीते सभी रिकॉर्ड्स को तोड़ दिया. क्‍वालीफायर-1 के हाई-वोल्‍टेज मैच के दौरान रिकॉर्ड 2.50 करोड़ लोगों ने एक साथ लाइव मैच का लुत्‍फ उठाया. जियो सिनेमा के इतिहास में यह किसी भी मैच का लाइव प्रसारण देखने का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है. इस मुकाबले ने एक महीने पुराने आईपीएल मैच के दौरान बने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

महेंद्र सिंह धोनी के मैचों को देखने के लिए हमेशा से ही एक अलग तरह का उत्‍साह फैन्‍स के बीच होता है. ऐसे में सीएसके के मुकाबलों के दौरान व्‍यूअरशिप अपने बाप ही बढ़ जाती है. अप्रैल के महीने में 17 तारीख को सीएसके का मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ था. उक्‍त मैच के दौरान जियो सिनेमा पर 2.40 करोड़ लोगों ने एक साथ लाइव आईपीएल मैच का लुत्‍फ उठाया था. अब क्‍वालीफायर-1 के दौरान 2.50 करोड़ का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनकर सामने आया है.

VIDEO: ये क्‍या कर बैठे नालकंडे!! हाथ आए चांस को यूं गंवाया, रुतुराज गायकवाड़ ने फिर किसी को नहीं बख्‍शा

हार्दिक का प्‍लेऑफ में मास्‍टर स्‍ट्रोक, शर्मसार करने वाले बॉलर की छुट्टी! पूरा सीजन पानी पिलाने वाले को उतारा

सोशल मीडिया पर भी फैन्‍स धोनी के मुकाबले के दौरान बने इस नए रिकॉर्ड के स्क्रीनशॉट को शेयर कर रहे हैं. सीएसके ने फाइनल में अपनी जगह पक्‍की कर ली है. ऐसे में इस बात की संभावना प्रबल है कि खिताबी मैच में जियो सिनेमा पर व्‍यूअरशिप का कोई नया रिकॉर्ड देखने को मिले.

गुजरात टाइटंस की टीम ने टॉस जीतकर चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया. सीएसके ने अपने 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए. खिताबी मैच में जगह बनाने के लिए हो रहे इस मुकाबले के दौरान लक्ष्‍य का पीछा कर रही जीटी की टीम 15 रन से हार गई. हार्दिक पंड्या की टीम के पास अब भी क्‍वालीफायर-2 के माध्‍यम से फाइनल में जगह बनाने का मौका है.

Tags: Chennai super kings, Gujarat Titans, IPL 2023, IPL Playoff, Jio Cinema

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें