
शैलेंद्र कौरव
नर्मदापुरम. संघ लोकसेवा आयोग यानी UPSC की ओर से हर साल की भांति इस वर्ष सिविल सर्विसेज परीक्षा-2022-23 का अंतिम परिणाम मंगलवार को घोषित किया गया. इसमें देश के कई हिस्सों के युवाओं ने अंतिम रूप से सफलता हासिल की. टॉप 5 में 4 बेटियों ने बाजी मारी है. मध्य प्रदेश के भी कई युवाओं ने देश की सबसे कठिन परीक्षा पास कर माता-पिता के साथ ही अपने गांव और प्रदेश का नाम रोशन किया है. इन्हीं में से एक हैं नर्मदापुरम के शिव मालवीय. शिव ने पहले ही प्रयास में 391वीं रैंक हासिल कर मां-बाप का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है. उनकी सफलता से पूरे गांव में जश्न का माहौल है.
UPSC की ओर से मंगलवार को जारी सिविल सर्विसेज परीक्षा का अंतिम परिणाम जिले के लिए मंगलकारी रहा. नर्मदापुरम इटारसी के एक छोटे से गांव जुझारपुर के होनहार युवा शिव मालवीय ने सिविल सर्विसेज के घोषित परीक्षा परिणाम में 391वी रैंक हासिल की है. उनकी इस सफलता से उनका गांव जुझारपुर खुशी से झूम उठा. पूरे गांव में उत्सव का माहौल रहा. शिव मालवीय के परिवार और दोस्तों ने रेलवे स्टेशन स्थित हनुमान मंदिर में ढोल-ताशों के साथ पूजा-अर्चना करते हुए गांव में प्रवेश किया. गांव में जमकर जश्न मनाया गया. शिव ने न सिर्फ अपने परिवार को गौरवान्वित किया, बल्कि सम्पूर्ण नर्मदांचल उनकी सफलता से गौरवान्वित हुआ है.
UPSC CSE Result: बाबू का बेटा बनेगा IAS, किसान के बेटे ने भी लहराया परचम, स्वाति शर्मा को मिली 15वीं रैंक
यूपीएससी सिविल सर्विसेज की परीक्षा में अंतिम रूप से पास होने के बाद शिव मालवीय के गांव में जश्न का माहौल हो गया. (न्यूज 18 हिन्दी)पिता स्कूल शिक्षक, माता गृहणी
शिव के पिता विजय मालवीय केसला ब्लॉक के टांगना में प्राइमरी शिक्षक हैं. शिव की माताजी अर्चना मालवीय गृहणी हैं. शिव की स्कूली शिक्षा इटारसी के सेंट मेरी कोएड स्कूल में हुई. उन्होंने इंदौर के देवी अहिल्यावाई विश्वविद्यालय से कला में स्नातक की डिग्री ली है. पहले ही प्रयास में यूपीएससी में 391वां रैंक मिलने से संभावना है कि शिव को IPS कैडर मिले. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय भगवान के बाद अपने माता-पिता और गुरुजन को दिया. शिव इस वर्ष फिर से यूपीएससी सिविल सर्विसेज की परीक्षा में शामिल होंगे, ताकि वे अपनी रैंक सुधारकर आईएएस के लिए चयनित हो सकें.
नेक इरादे
यूपीएससी में चयनित होने पर शिव ने भगवान का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कुछ करना चाहते हैं. साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राएं जो यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं, उनकी मदद के लिए भी प्रयास करेंगे. शिव ने बताया कि फिलहाल वह कुछ दिन घर पर रहकर यूपीएससी सिविल सर्विसेज की प्रिलिम्प्स परीक्षा की तैयारी करेंगे.








