हाइलाइट्स
लड़का पैदा ना होने के चलते 3 साल के बच्चे की दी नरबलि
परिजनों की शिकायत पर बच्चे का शव जमीन से खोदकर किया बरामद
अलीगढ़. यूपी के अलीगढ़ में तंत्र-मंत्र के चक्कर में नरबलि देने का मामला प्रकाश में आया है. बच्चे के पिता ने अपनी बहन और बहनोई के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करवाई है. जिसके बाद सोमवार की शाम को पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांधी पार्क थाना इलाके के डोरी नगर का रहने वाला 3 साल का बच्चा अपनी बुआ के यहां मडराक थाना इलाके के मुकुंदपुर गांव गया हुआ था. आरोप है कि बुआ की 4 बेटी हैं और बेटा कोई नहीं है. जिसके चलते 3 साल के बच्चे की बलि दे दी गई. पीड़ित पिता द्वारा सोमवार को एसएसपी कलानिधि नैथानी को लिखित में शिकायत की गई, जिसके बाद एक्टिव हुई पुलिस ने बच्चे की डेड बॉडी को तालाब के किनारे से निकालकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया.
बच्चे के चाचा हरिओम ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की रात को 1:00 बजे मेरे पास फोन आया था कि बच्चे की दांती टाइट हो गई और वह गिर गया है. मैंने इस दौरान अपने जीजा से कहा कि बच्चे के मुंह में थोड़ा सा गंगाजल डाल दो वह ठीक हो जाएगा. मैंने देखा तो बच्चा अकेला कूलर के सामने पड़ा हुआ था. जब मैंने हाथ लगाकर देखा तो उसकी सांस थम चुकी थी. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया. डॉक्टर ने बताया था कि बच्चे के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे. अब हम चाहते हैं निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए. अब हमें लग रहा है कि बच्चे की हत्या हुई है. अब बच्चे की डेड बॉडी को निकाला गया है और पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजा है. यह पूजा-पाठ का मामला है, क्योंकि मेरी सिस्टर को 3 बेटियां है. तांत्रिक ने बोला था कि चौथा लड़का होगा, लेकिन लड़की हो गई. चौथी बेटी होने के बाद उस व्यक्ति को फोन किया था, जिसने लड़का होने का दावा किया था. तांत्रिक विद्या के चलते मेरे बच्चे की हत्या की गई है और उसकी बलि चढ़ाई गई है. मुझे अपने बहनोई पर शक है, क्योंकि उनके पास कोई लड़का नहीं था. 2 फीट की ऊंचाई से कोई बच्चा नहीं गिर सकता. गिरेगा भी तो उसके मुंह पर लगेगी पूरे शरीर पर चोट के निशान नहीं आएंगे। जहां बलि दी गई है वह मडराक थाना इलाका है और मैं डोरी नगर में रहता हूं.
आपके शहर से (अलीगढ़)

Avadh University: अवध विश्वविद्यालय को 57 करोड़ देगा आयकर विभाग, वजह हैरान कर देगी

झांसी में बंदूक की मदद से सिंचाई करेगा वन विभाग, जानिए पूरी योजना

UPSC Result 2023: बर्थडे पर मिला ‘UPSC Gift’, आगरा की ऐश्वर्या ने हासिल की 300वीं रैंक

अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा पर दर्ज हुआ केस, 3 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप

रैपिडएक्स अगले माह से दौड़ेगी, साहिबाबाद से मेरठ रूट पर ये काम हुआ पूरा

Avadh University: अवध विश्वविद्यालय ने जारी की Phd एंट्रेंस एग्जाम डेट, जानें डिटेल्स

UPSC Result 2023 : हापुड़ की बेटी ने किया नाम रोशन, 116वीं रैंक हासिल कर बनीं IAS

UPSC Result 2023: लखनऊ के मनन को तीसरे अटेम्प्ट में मिली 46वीं रैंक, IIT मुंबई से हैं बीटेक

UPSC Result 2022 : पिता को खोने के बाद भी नहीं डिगा हौसला, अब यूपीएससी क्रैक कर दी सच्ची श्रद्धांजलि

UPSC Topper Smriti Mishra : सीओ की बेटी 4th रैंक लाकर बनीं IAS, कानून की पढ़ाई के साथ-साथ की तैयारी

UPSC Result 2023 : प्रयागराज की श्रेया और अनिरुद्ध का यूपीएससी में चयन, सफल होने के लिए बताया ये मंत्र
घटना की जानकारी देते हुए डिप्टी एसपी विशाल चौधरी ने बताया कि 3 वर्षीय बच्चा छत से गिर गया था, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. परिवार के संदेह होने पर उसके शव को अगले दिन दोबारा से खुदवा कर बाहर निकाला गया और उसका पोस्टमार्टम कराया गया. परिवार की शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है.
.
Tags: Aligarh Crime News, Aligarh news, UP latest news
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 06:57 IST








