Apple नहीं करता ये काम तो लोगों को लग जाती 200 करोड़ की शैंटी, 17 लाख ठगों को सिलेक्ट करके दबाया डिलीट बटन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

Apple का ऐप स्टोर अब तक है सुरक्षित
ऐपल ने लाखों फ्रॉड अकाउंट को किया ब्लॉक
ऐप के उपलब्ध होने से पहले होती है सख्ती से जांच

नई दिल्ली. Apple ऐप स्टोर कंपनी के यूजर्स के लिए ऐप डाउनलोड करने का एकमात्र डेस्टिनेशन है. इसे लेकर एक अच्छी बात ये है सामने आई है कि ऐपल ने इसकी सुरक्षा को अब तक बरकरार है. क्योंकि, कंपनी ऐप्स की ठीक तरह से जांच करती है और साइडलोडिंग को भी रोकती है. अब ऐपल ने फिलहाल दावा किया है कि ऐप स्टोर ने 2022 के दौरान 1.7 मिलियन सबमिशन को ठुकरा दिया. इससे लगभग 2 बिलियन डॉलर की राशि के धोखाधड़ी वाले लेनदेन को रोकने में मदद मिली.

Apple ने 2022 में 4,28,000 डेवलपर अकाउंट्स और 282 मिलियन कस्टमर अकाउंट्स को रोका जो धोखाधड़ी से जुड़े थे. साथ ही Apple ने 198 मिलियन धोखाधड़ी वाले अकाउंट्स को पूरी तरह से बनने से पहले ही ब्लॉक भी कर दिया था.

यूजर्स को फर्जी ऐप्स से बचाया भी
ऐपल ने अपने यूजर्स को इस दौरान लगभग 57,000 अविश्वसनीय ऐप्स से बचाया जो अवैध स्टोर्स पर मौजूद थे और इनमें ऐप स्टोर की तरह बिल्ट-इन प्राइवेसी और सिक्योरिटी प्रोटेक्शन नहीं था. ऐपल ने ये जानकारी दी है कि ये अनऑथोराइज्ड मार्केटप्लेस खतरनाक सॉफ्टवेयर डिस्ट्रीब्यूट करते हैं, जो पॉपुलर ऐप्स की दिखाई देते हैं. इनकी जानकारी डेवलपर्स को भी नहीं होती है.

ये भी पढ़ें: वेब सीरीज की तर्ज पर Apple स्टोर में सेंध, उड़ा लिए 4 करोड़ से ज्यादा की कीमत के फोन, पुलिस हैरान-परेशान

ऐप सबमिशन को लेकर कंपनी का दावा है कि वो ऐप स्टोर में किसी भी ऐप को उपलब्ध कराने से पहले कई तरह के सेफ्टी चेक करती है. ऐपल ने कहा कि डेवलपमेंट स्टेज में Xcode सिस्टमैटिक तरीके से ऐप्स को इन्सपेक्ट कर ये सर्टिफाई करता है कि ऐप्स अधिकृत तकनीकों का ही इस्तेमाल कर रहे हैं. साथ ही ये भी देखा जाता है कि ऐप, ऐप स्टोर के लिए न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा करता है या नहीं.

2022 में, ऐप स्टोर ने लगभग 3.9 मिलियन चोरी हुए क्रेडिट कार्डों को फ्रॉड परचेज में इस्तेमाल होने से रोका, और 7,14,000 अकाउंट्स को आगे कोई लेनदेन करने से भी बचाया. इस तरह कंपनी ने 2022 में ऐप स्टोर पर कुल 2.09 बिलियन डॉलर के फ्रॉड ट्रांजैक्शन्स को होने से रोक लिया.

Tags: Apple, Apps, Tech news, Tech news hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें