संपत्ति विवाद में युवक ने पार की हैवानियत की हद, बेरहमी से परिवार के 4 लोगों को मार डाला, पुलिस ने हिरासत में लिया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

बरगढ़ जिले के भटली थाना क्षेत्र में युवक ने बड़े भाई के परिवार की हत्या कर दी.
पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया.

बरगढ़. ओडिशा के बरगढ़ जिले में कथित तौर पर संपत्ति विवाद में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार रात भटली थाना क्षेत्र के झिकीझीकी गांव में हुई. सिबा बाग नाम का व्यक्ति अपने बड़े भाई के घर में घुस गया और ‘रम्भा’ (लोहे का एक औजार) से उनके पूरे परिवार की हत्या कर दी.

आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान गुरुदेव बाग (46), उनकी पत्नी सिबागरी (35) और उनके बच्चों चुडामाई (15) तथा श्रावणी (10) के तौर पर हुई है. उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है. अधिकारी ने बताया कि मामला संपत्ति विवाद का प्रतीत होता है. मामले की जांच जारी है. पुलिस ने उस कमरे को भी सील कर दिया है, जिसमें खून से लथपथ शव मिले थे और मामले की आगे की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है.

यह भी पढ़ेंः ससुराल वालों ने विवाहिता को कमरे में बंद कर किया निर्वस्‍त्र, फिर गर्म लोहे की रॉड से प्राइवेट पार्ट को दागा

सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर हत्या
वहीं ओडिशा के मयूरभंज जिले के सिमलिपाल बाघ अभयारण्य में शिकारियों ने एक सुरक्षाकर्मी की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक पांच अन्य वन रक्षकों के साथ बिमल कुमार जेना सोमवार शाम को गश्त ड्यूटी पर थे, उसी दौरान उनका सामना 30 से अधिक शिकारियों से हुआ जो सिमलिपाल दक्षिण रेंज के बौंसखाल के पास हिरण को मारने के बाद उसका शव ले जाने की कोशिश में जुटे हुए थे.

शिकारियों ने की थी फायरिंग
जैसे ही वनकर्मियों ने उनका पीछा करना शुरू किया और शव को कब्जे में लिया तो शिकारियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. जेना के सीने में गोली लगी थी. पुलिस ने कहा कि उन्हें बारीपदा के पीआरएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सिमलिपाल बाघ अभयारण्य के क्षेत्र निदेशक प्रकाश चंद गोगीनेनी ने कहा कि इस घटना के बाद वन क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया. पुलिस के मुताबिक वन रक्षक को मारने वाले शिकारी स्थानीय थे और नियमित रूप से जंगल में शिकार कर रहे थे.

Tags: Crime News, Odisha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें