Saharsa news : एक घंटे की बारिश में खुली नगर निगम की पोल, पानी निकालने के लिए लगाने पड़ेंगे पंपसेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मो. सरफराज आलम/सहरसा. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुरूप ही जिले के शहरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पहले तेज हवा चली. फिर झमाझम बरसात भी होने लगी. इस दौरान मेध भी गरजा और बिजली भी जमकर चमकी. फ़िर तेज बारिश हुई, जिसने नगर निगम को शर्मसार कर दिया. आधे घंटे की हुई बारिश में शहरी क्षेत्र के मारूफगंज, बटराहा, चांदनी चौक, गांधी पथ, सराही, मीर टोला, रिफ्यूजी कॉलोनी, कोसी कॉलोनी, रहमान चौक, बंफर चौक, संजीव झा रोड, विद्यापति नगर, फकीर टोला सहित पुराने 42 वार्ड में जलजमाव की नारकीय स्थिति दिख रही थी.

आगे मानसून आना बाकी
यह बरसात का शुरुआती रुझान है. अभी स्थानीय विछोभ के सक्रिय होने से मात्र 10 एमएम से 50 एमएम के बीच बरसात हो रही है. आगे मानसून आना बाकी है. ऐसे में मानसून के दौरान नगर निगम की क्या स्थिति होगी, इसका अंदाजा आप इस तस्वीर से लगा सकते हैं.

जलजमाव से घिरे क्षेत्र में रहने वाले लोगों की रूह कांप रही है. उन्हें पिछले साल की स्थिति याद आ रही है. जब शहरी क्षेत्र के कई मोहल्ले में लोगों के घरों के अंदर 2 से 3 फीट तक पानी कई दिनों तक लगा रहा था. जिससे निजात दिलाने के लिए दिन-रात सैकड़ों की संख्या में पंप सेट लगाया गया था. बावजूद जलजमाव से निजात नहीं मिल पा रही थी.

एक-दो दिन और हो सकती है बारिश
नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी आदित्य यादव ने बताया कि नगर निगम के कर्मी शहरी क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं. जलजमाव वाले इलाके में पंपसेट लगाने की तैयारी की जा रही है. मानसून के दौरान जहां आवश्यकता होगी, वहां कच्चे नाले बनाए जाएंगे. नाला की भी साफ-सफाई करवाई जाएगी. जबकि अगवानपुर स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक अशोक पंडित ने बताया कि अभी एक-दो दिन और बरसात हो सकती है. इसके बाद स्थिति सामान्य होगी. फिलहाल सामान्य तापमान लगभग 7 से 8 डिग्री नीचे गिरा दिख रहा है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें