कैरेबियाई बैटर सस्पेंड… 1 या 2 नहीं, फिक्सिंग सहित लगे कुल 7 आरोप, 14 दिन की मिली मोहलत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

33 साल के बैटर पर सटोरियों की संपर्क की जानकारी नहीं देने का भी आरोप है
दाएं हाथ के बैटर को तुरंत प्रभाव से किया गया निलंबित

नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2021 में कथित तौर पर मैच फिक्स करने की साजिश रचने और उसी साल दो अन्य फ्रेंचाइजी टूर्नामेंटों में भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज डेवोन थॉमस (Devon Thomas) को निलंबित कर दिया. वेस्टइंडीज के लिए आखिरी बार अगस्त 2022 में खेलने वाले थॉमस पर आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत सात आरोप लगाए गए हैं. वह दुबई में यूएई के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम में चुने गए थे.

फिक्सिंग के आरोपों के अलावा 33 वर्ष के थॉमस पर अबुधाबी टी10 लीग और कैरेबियाई प्रीमियर लीग में सटोरियों द्वारा संपर्क की जानकारी नहीं देने के भी आरोप हैं. उन्हें जवाब देने के लिये 14 दिन का समय दिया गया है. आईसीसी ने एक बयान में कहा , ‘श्रीलंका क्रिकेट, अमीरात क्रिकेट बोर्ड और कैरेबियाई प्रीमियर लीग की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी डेवोन थॉमस पर भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत सात मामलों में आरोनप लगाए हैं. उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है.’

यह भी पढ़ें:VIDEO: 18 साल के बॉलर की गुगली पर शिवम दुबे खा गए गच्चा, सिक्स जड़ने के चक्कर में उड़ा डंडा, नेहरा का एक्सप्रेशन तो देखिए

ODI World Cup 2023: 10 टीमें… 2 स्थान… 18 जून से वनडे विश्व कप क्वालीफायर का घमासान

आईसीसी ने यह भी दावा किया कि पूछताछ के दौरान थॉमस में भ्रष्टाचार निरोधक अधिकारियों से सहयोग नहीं किया. थॉमस वेस्टइंडीज के लिये एक टेस्ट, 21 वनडे और 12 टी20 खेल चुके हैं.

Tags: ICC, Match fixing

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें