स्टेडियम में शोर के बाद छाया सन्नाटा, चेन्नई में आखिरी मुकाबला खेलने उतरे MS Dhoni फ्लॉप, नहीं चला बल्ला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी को लेकर हर तरफ एक ही सवाल किया जा रहा है, क्या वो अगले आईपीएल में खेलने उतरेंगे. इस सीजन चेन्नई में आखिरी बार कप्तान धोनी फैंस के सामने खेलने उतरे.-AFP

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सामने गुजरात टाइटंस खेलने उतरी. घरेलू मैदान पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ने ऋतुराज गायकवाड़ की फिफ्टी के दम पर 7 विकेट पर 173 रन बनाए. -(ipl/bcci) गुजरात टाइटंस के खिलाफ चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जब मैदान पर कदम रखा तो पूरा स्टेडियम धोनी धोनी के शोर से गूंज उठा लेकिन एक दम से सन्नाटा भी छा गया. अंबाती रायडू के आउट होने के बाद धोनी बल्लेबाजी करने उतरे थे और 2 गेंद का सामना करने के बाद 1 रन बनाकर वो वापस लौट गए.-IPL चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का क्वालीफायर मुकाबला और एलिमिनेटर खेला जाना है. इस मैच के बाद अब सीधा टीमें अहमदाबाद में मिलेंगी. क्वालीफायर 2 के साथ फाइनल मुकाबला खेला जाना है. चेन्नई में इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी आखिरी बार खेलने उतरे थे लेकिन कोई भी छक्का नहीं लगा पाए.-BCCI महेंद्र सिंह धोनी को हमेशा ही अपने फैसले से चौंकाने के लिए जाना जाता है. अब तक इस बात का किसी को पता नहीं चल पाया है कि इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में वो खेलने उतरेंगे या नहीं. चेन्नई के सीईओ काशी विश्वनाथ भी अगले सीजन में महेंद्र सिंह धोनी के उतरने की उम्मीद कर रहे हैं.-(IPL Instagram)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें