
तुला राशिफल (Tula Rashifal, 24 May 2023)
आज सुबह आपका मन किसी बात को लेकर चिंता में रहेगा. शारीरिक रूप से शिथिलता और आलस्य बना रहेगा. नौकरी में अधिकारी आप से अप्रसन्न रहेंगे. संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है, लेकिन दोपहर के बाद कार्यालय के वातावरण में सुधार होगा. उच्च अधिकारी की कृपादृष्टि आप को लाभ देगी. सामाजिक क्षेत्र में भी मान-सम्मान प्राप्त करने के प्रसंग बनेंगे. आरोग्य अच्छा रहेगा.
वृश्चिक राशिफल (Vrischika Rashifal, 24 May 2023)
आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से अनिष्ट से बच सकेंगे. शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे. सभी के साथ आप अच्छा व्यवहार रखें. वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बनी रहेगी. व्यापार में कोई मुश्किल आ सकती है. पार्टनरशिप के काम में आप ध्यान रखें. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 24 May 2023)
आज आपका दिन मिश्रित फलदायी है. सुबह के समय आप आनंद और मनोरंजन में डूबे रहेंगे. पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा. दोपहर बाद मन में कई तरह के नेगेटिव विचार आने से काम में मन नहीं लगेगा. कोई पुरानी चिंता फिर उभर आएगी. किसी पर क्रोध आ सकता है. परिजनों के साथ अधिक वाद-विवाद न करें. आध्यात्मिकता आपको शांति प्रदान करेगी.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 24, 2023, 01:30 IST









