वीरेंद्र पुरी/कैथल : कैथल के लिए यूपीएससी का रिजल्ट बेहतर परिणाम देने वाला रहा. जिले से कुल 5 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिसमें 3 लड़कियां हैं. कनिका गोयल जो कैथल के मॉडल टाउन में रहती है और अपने माता पिता की इकलौती संतान हैं. उन्होंने बताया कि कैसे 10 साल की कड़ी मेहनत आज रंग लाई है. दूसरे अटेम्प्ट में यूपीएससी क्लियर करके 9वीं रैंक हासिल की है.
उन्होंने बताया कि उन्हें फैमिली की तरफ से पूरा सहयोग मिला. 7 वीं क्लास से ही उन्होंने आईएएस बनने का सपना अपनी आंखों में संजोया हुआ था और लगातार वो इस सपने को साकार करने के लिए मेहनत कर रही थी और दूसरे अटेम्पट में ही उन्होंने अपने सपने को पूरा कर दिखाया.
देशभर में उन्होंने 9 वीं रैंक हासिल करके न सिर्फ कैथल का बल्कि पूरे हरियाणा वासियों के लिए सर गर्व से ऊंचा कर दिया. अब लोग कह सकेंगे हरियाणा की छोरियां भी किसी से कम न हैं. उनके माता – पिता ने उनकी इस उपलब्धि पर ख़ुशी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अपनी एकलौती बेटी पर नाज़ है. उनकी बेटी ने उनका सर गर्व से ऊंचा कर दिया है. घर पर बधाई देने वालों की भी भीड़ उमड़ पड़ी है.
कनिका ने न्यूज 18 को आत्मविश्वास के साथ इंटरव्यू देते हुए कहा कि उन्हें पता था कि वो कर सकती हैं और उन्होंने कर दिखाया। साथ ही यूथ को मैसेज देते हुए कहा की मेहनत करो तो सफलता जरूर हाथ लगती है।
पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन
कनिका ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है और UPSC में उन्होंने राजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीय संबंध को अपना वैकल्पिक विषय बनाया। कनिका की दिनचर्या में योग करना भी शामिल है। योग करने को कनिका ने ज़िंदगी का अहम हिस्सा बना रखा है। जिससे वो खुद को तनाव रहित महसूस करती हैं।
बधाई देने वालों का लगा हुजूम
UPSC क्लियर करने के बाद से कनिका के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ था। कैथल की नगर परिषद चेयर पर्सन सुरभि गर्ग ने घर पहुंचकर कनिका को बधाई दी और ख़ुशी के मौके पर डांस भी किया। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी ट्वीट के माद्यम से कनिका को बधाई दी।
कैथल से 3 लड़कियों समेत पांच परीक्षार्थियों ने किया यूपीएससी क्लियर
इसके अलावा कैथल के जाखौली अड्डा स्थित सरगोध्या कॉलोनी की रहने वाली दिव्यांशी ने भी कैथल का नाम रोशन किया है और यूपीएससी की परीक्षा में 95 रैंक हासिल करके अपना लक्ष्य हासिल किया ।
इसके अलावा कैथल के गांव गुलियाना के हरदीप सिंह रापड़िया (227), रजनी कॉलोनी के रहने वाले मनीष शर्मा (283) और सेक्टर 19 की संध्या प्रताप (316 ) ने भी यूपीएससी क्लियर करके कैथल का नाम रोशन किया है। कैथल 5 परीक्षार्थियों ने यूपीएससी क्लियर किया जिसमे 3 लड़किया है और दो मेल कैंडिडेट वो है जो ग्रामीण क्षेत्र से सम्बन्ध रखते हैं.
.
FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 23:00 IST








