नए संसद भवन के उद्घाटन का बायकॉट करेगी तृणमूल कांग्रेस, ऐतराज की बताई ये वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, यह भारतीय लोकतंत्र की नींव है
तृणमूल की दलील, उद्घाटन सरकार के प्रमुख को नहीं करना चाहिए
28 मई को पीएम मोदी और लोकसभा अध्यक्ष करेंगे संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन

नई दिल्ली. देश का नया संसद भवन बनकर तैयार है, लेकिन तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने 28 मई को होने वाले नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने का फैसला किया है. 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला संसद की नई बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे. इसी को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने पुरानी परंपराओं, मूल्यों की मिसालें देकर अपनी ओर से इस पर विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोलते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता और राज्यसभा सदस्य डेरेक ओ ब्रायन ने कहा, ‘संसद सिर्फ एक नई इमारत नहीं है. यह पुरानी परंपराओं, मूल्यों, मिसालों और नियमों के साथ एक प्रतिष्ठान है- यह भारतीय लोकतंत्र की नींव है. डेरेक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, ‘पीएम मोदी को यह समझ में नहीं आता है.’ उन्होंने कहा, ‘उनके लिए रविवार को नई इमारत का उद्घाटन मेरे, मेरे, खुद के बारे में है. इसलिए हमें काउंट करो..!’ चार मंजिला संसद भवन की इस इमारत में 1,200 से अधिक सांसद रह सकते हैं.

विपक्ष को उद्घाटन पर है ऐतराज
18 मई को लोकसभा सचिवालय ने घोषणा की थी कि स्पीकर ओम बिरला ने इस सप्ताह पीएम मोदी से मुलाकात की है और उन्हें नए भवन का उद्घाटन करने के लिए निमंत्रण दिया है. विपक्षी नेताओं ने इसकी आलोचना की और कई लोगों ने विरोध जताते हुए दलील दी कि उद्घाटन विधायिका के प्रमुख को करना चाहिए, न कि सरकार के प्रमुख को.

नई संसद में ये होगा खास
टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा निर्मित नए संसद भवन में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान हॉल, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन एरिया और पर्याप्त पार्किंग स्थान होगा. नई संसद में लोकसभा और राज्यसभा दोनों के मार्शलों के पास नया ड्रेस कोड भी होगा.

Tags: Narendra modi, New Delhi news, New Parliament Building

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें