UPSC Result 2023: लखनऊ के मनन को तीसरे अटेम्प्ट में मिली 46वीं रैंक, IIT मुंबई से हैं बीटेक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. यूपीएससी 2023 रिजल्ट में लखनऊ के मनन अग्रवाल ने 46वीं रैंक हासिल की है. मनन ने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था, जिसमें वह सफल हो गए हैं. उन्होंने सीएमएस राजेंद्र नगर से वर्ष 2016 में आईसीएसई में स्टेट टॉप किया था, 99 प्रतिशत के साथ. फिर 2020 में आईआईटी मुंबई से केमिकल इंजीनियर में बीटेक किया.

शुरुआत से ही मनन के अंदर यही लक्ष्य था कि यूपीएससी परीक्षा में सफल होना है. इसी लक्ष्य को लेकर वह चल रहे थे. शुरुआत के दो प्रयास में वह असफल हो गए. इस दौरान उनको लगा कि अब इसकी तैयारी छोड़ देनी चाहिए, लेकिन माता-पिता और पूरे परिवार का सहयोग था. उन्होंने प्रोत्साहित किया और अब तीसरे प्रयास में मनन ने अच्छी रैंक हासिल कर ली है.

बताया ऐसे की तैयारी
मनन ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग की थी. प्रैक्टिस और रिवीजन को महत्व दिया था, जो पुराने टॉपर्स रहे हैं, उनकी सलाह पर भी इन्होंने गौर किया था. साथ में पुराने परीक्षा के पेपर के पैटर्न को देखा और समझा. फिर घर पर ही पूरी पढ़ाई की. कई बार परिवार की खुशियों में शामिल नहीं हो पाए, क्योंकि उन्हें पढ़ाई करनी होती थी.

जो असफल हुए निराश न हों
मनन ने बताया कि जो लोग असफल हुए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है. बल्कि अपनी पिछली गलतियों से सीखें और उन कमियों को दूर करें. क्योंकि वह खुद भी दो बार असफल हुए थे. ऐसे में आज नहीं तो कल सफलता जरूर मिलती है. इसी लक्ष्य को लेकर चलें. हार न मानें. खास तौर पर करंट अफेयर्स पर ज्यादा ध्यान दें. हर वक्त खुद को अपडेट रखें.

माता-पिता को हो रहा गर्व
मनन की मां सीमा अग्रवाल ने बताया कि उन्हें बहुत गर्व हो रहा है. उन्हें उम्मीद थी कि बेटा आज नहीं तो कल सफल जरूर होगा. जबकि पिता मनमोहन अग्रवाल ने कहा कि उनके बेटे ने इस सफलता को हासिल करने के लिए कई त्याग किए हैं. खासतौर पर जब भी परिवार की ओर से कहीं लंच या डिनर पर जाना होता था, तो वह नहीं जाता था. हर वक्त पढ़ाई पर फोकस करता था.

.

FIRST PUBLISHED : May 23, 2023, 22:19 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें